रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर स्टेशन पर रेल ट्रैक पर खड़े इंजन से फंसाकर जहाज लैंड करने वाले का पता पुलिस ने लगा लिया है। महाकौशल कॉलेज में प्रथम वर्ष का यह स्टूडेंट अभि पटेल मूल रूप से नरसिंहपुर के विक्रमपुर का रहने वाला है। एआई तकनीक से सनसनी फैलाने और अपने फॉलोअर बढ़ाने के उद्देश्य से इस तरह का वीडियो बनाकर वायरल किया था। अभि पटेल इसके पहले भी खेत में जहाज को लैंड करने वाला वीडियो वायरल कर चुका है। अब वह पुलिस व एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से माफी मांगते हुए दोबारा ऐसी गलती न करने की बात कह रहा है। This student of Mahakaushal College has already committed the crime once before; he landed a plane in a field to create sensation.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि जबलपुर रेलवे स्टेशन पर विमान की इमरजेंसी लैडिंग का फर्जी फोटो एवं वीडियो महाकोशल कॉलेज के एक छात्र ने बनाया था। सोशल मीडिया पर वायरल किए गए भ्रामक वीडियो एवं सूचना से लोग घबरा गए थे। घटना के बाद पुलिस अफवाह फैलाने वाले सोशल मीडिया यूजर की तलाश कर रही थी। छानबीन में खमरिया पुलिस को अफवाह फैलाने में नरसिंहपुर जिले के निवासी अभि पटेल की भूमिका पता चला। तब उसे तलाश कर पकड़ा गया। थाने लाकर पूछताछ की गई। उसके बाद उसकी मोबाइल से भ्रामक वीडियो पोस्ट को डिलीट कराया गया। पूछताछ में उसने सोशल मीडिया पर अपने फालोअर बढ़ाने के लिए झूठी सूचना व वीडियो प्रसारित करना बताया। पुलिस ने आरोपी छात्र पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।
