रफीक खान
मध्य प्रदेश के मुरैना जिला अंतर्गत अंबाह में बीती रात एक बड़ी घटना सामने आई है। शनिवार तथा रविवार की दरमियानी रात करीब 2:00 बजे 8 हथियारबंद बदमाशों ने एक किन्नर के घर धावा बोला। यहां मौजूद किन्नरों को बांधकर वारदात को अंजाम दिया। सोने-चांदी और नगद करीब 50 लाख का माल लूट कर ले गए। साथ ही घर में लगे सीसी कैमरों के डीवीआर व अन्य सामग्री भी डकैत साथ ले गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा आसपास के सीसी कैमरों से फुटेज जुटाए जा रहे हैं। The crime was committed by tying up all the transgender people; police are collecting footage from nearby CCTV cameras.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि किन्नर राबिया के घर पहुंचे लुटेरों ने घर में रखे 15 तोला सोने के जेवर, 5 किलो चांदी के जेवर और लगभग 3 लाख रुपये नकद लूट लिए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और मामले की जांच शुरू कर दी है।बताया जा रहा है घर में चार किन्नर मौजूद थे। इनमें मुखिया राबिया किन्नर, राधिका किन्नर, श्री किन्नर और रिया किन्नर शामिल हैं। बदमाशों ने घर में घुसते ही सबसे पहले चारों को हथियार के दम पर बंधक बना लिया।इसके बाद बदमाशों ने चारों की तलाशी ली और जो जेवर उन्होंने पहन रखे थे, उन्हें भी उतरवा लिया।बदमाश करीब आधे घंटे तक घर में रहे और आराम से डकैती की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस का मानना है कि किन्नर के घर डकैती डालने वाले आरोपी छात्र बदमाश थे और उन्होंने सबूत को खत्म करने की भी पूरी कोशिश की है। हालांकि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
