रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर मुख्य स्टेशन से चलकर रीवा तक जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस में मैहर स्टेशन के समीप जमकर पथराव होने की खबर है। इस घटना में हालांकि कोई यात्री हताहत नहीं हुआ। पथराव से एसी कोच की खिड़कियां टूट गई। एक वायरल वीडियो से इस घटना के संकेत मिले हैं, हालांकि अब तक शासकीय रेल पुलिस या रेल सुरक्षा बल को इसकी सूचना ना होना बड़ा अजीब लग रहा है। मीडिया पर वायरल होती खबरों के बाद रेल प्रबंधन ने इस मामले की जांच के निर्देश दे दिए हैं।The incident occurred near Maihar station, with the window of an AC coach broken, and the railway police were not even informed.
जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि जबलपुर से रीवा के लिए रवाना हुई इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस जब मैहर से भदनपुर की ओर बढ़ रही थी, इस दौरान अज्ञात बदमाशों ने पथराव शुरु कर दिया। अचानक हुए पथराव से एसी कोच की खिड़की के कांच फूट गए। वहीं पथराव से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। मामले में अभी तक मैहर, सतना या रीवा में रेल पुलिस से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। घटना का एक वीडियो एसी थ्री कोच में यात्रा कर रही किसी महिला यात्री ने बनाया था, जो सामने आया है। रेल सुरक्षा बल और रेल पुलिस की जांच के बाद ही इस घटना की असलियत सामने आ सकेगी।
