महिला बोली- फोन कर-करके भोपाल बुलवाया, लेने भी आए और ढेरों सबूत भी है, अब बचने के लिए झूठ का सहारा - khabarupdateindia

खबरे

महिला बोली- फोन कर-करके भोपाल बुलवाया, लेने भी आए और ढेरों सबूत भी है, अब बचने के लिए झूठ का सहारा


रफीक खान
मध्य प्रदेश के धार जिला अंतर्गत धरमपुरी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक कालू सिंह ठाकुर द्वारा लगाए गए एक महिला पर ब्लैकमेलिंग के आरोप और दर्ज करवाई गई FIR के बाद महिला ने वीडियो और ऑडियो सामने ला दिए हैं। उसके बाद भाजपा विधायक की मुश्किलें बढ़ गई है। सच और झूठ का फैसला लगभग खत्म नजर आ रहा है। महिला ने आरोप लगाया है कि विधायक उसे फोन कर करके बुलाते थे और लेने भी आते थे। इतना ही नहीं उसके साथ विधायक ने मारपीट भी की और धमकाया भी। मामले को लेकर स्थानी पुलिस भी काफी पशोपेश में है। The woman said – they called me to Bhopal repeatedly, they even came to pick me up and there is a lot of evidence, now they are resorting to lies to save themselves.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि इंटरनेट मीडिया पर महिला के आडियो और वीडियो सामने आए हैं। महिला बार-बार यह निवेदन करती नजर आ रही है कि आप विधायक होकर किसी महिला से इस तरह की भाषा कैसे बोल सकते हैं। फोन पर बातचीत के दौरान विधायक महिला के साथ-साथ कांग्रेस नेताओं के लिए भी अपशब्दों का प्रयोग करते हुए सुनाई दे रहे हैं।उल्लेखनीय है कि बुधवार को कालूसिंह ठाकुर ने धार में प्रेस वार्ता लेकर धरमपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम गवल्याबावड़ी की एक महिला और एक मुस्लिम युवक पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था। इसके बाद धामनोद थाने में पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज किया गया। वहीं एक अन्य प्रकरण महिला के परिजन की ओर से धरमपुरी थाने में दर्ज कराया गया है। पुलिस वायरल हो रहे ऑडियो वीडियो की जांच पड़ताल में भी लगी हुई है।