प्रिंसिपल की हरकतों को लेकर जमकर आक्रोश, कलेक्टर ने बीच रास्ते में रोक कर की बातचीत - khabarupdateindia

खबरे

प्रिंसिपल की हरकतों को लेकर जमकर आक्रोश, कलेक्टर ने बीच रास्ते में रोक कर की बातचीत


रफीक खान
मध्य प्रदेश के हरदा जिले के रहटगांव स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय स्कूल में शनिवार को प्राचार्य की हरकतों से आक्रोशित छात्र-छात्राएं स्टाफ को कमरे में कैद कर भाग खड़े हुए। करीब 300 छात्र-छात्राओं का आक्रोश देखते ही बनता था। वह सीधे कलेक्टर से मिलने के लिए रवाना हुए। कलेक्टर ने बच्चों को बीच रास्ते में ही रोका और उनसे विस्तार से बातचीत की। समझाइश देकर बस से वापस रवाना किया गया। मामले की जांच के लिए समिति गठित कर दी है। कलेक्टर तथा क्षेत्रीय विधायक ने भी प्रचार्य को प्रथम दृषट्या दोषी माना है। विधायक की जांच में व्यापक पैमाने पर अनियमितताएं एकलव्य स्कूल में पाई गई। यहां तक कि पीने के पानी में मेंढक तक तैरते मिले हैं।There was widespread outrage over the principal's actions, and the collector stopped him midway and spoke to him.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि करीब 8 किलोमीटर पैदल चलने के बाद सोडलपुर में नेशनल हाईवे पर कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने उन्हें रोक लिया। कलेक्टर ने सड़क पर ही बैठकर छात्रों की समस्याएं सुनीं। प्राचार्य सोनिया आनंद को हटाने की लिखित मांग पर बच्चे अड़े रहे। उनका आरोप है कि प्राचार्य भोजन और नाश्ता ठीक नहीं देतीं और शिकायत करने पर स्कूल से निकालने की धमकी देती हैं। कुछ छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि प्राचार्य ताना मारते हुए कहती हैं- "आदिवासी क्या जानें काजू-बादाम का स्वाद।" आक्रोशित छात्र 'प्राचार्य सोनिया आनंद हाय-हाय' के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे।सूचना पर विधायक अभिजीत शाह भी हॉस्टल पहुंचे। उन्होंने रसोई में रखी खाद्य सामग्री की जांच की, जिसमें कई खामियां पाई गईं। जब पीने के पानी की टंकी चेक की गई तो उसके अंदर पेड़ की जड़ें और मेंढक मिले। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन का कहना है कि पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सरकार को भी पूरे मामले की रिपोर्ट भेज दी गई है।