रफीक खान
सागर के मोती नगर थाना क्षेत्र का एक वीडियो शुक्रवार को पूरे दिन चर्चा और बवाल का विषय बना रहा। इस वीडियो में एक महिला और एक युवक निर्वस्त्र अपनी जान बचाते हुए भाग रहे हैं। किसी राहगीर ने या फिर साजिशन वीडियो बनाया और वायरल कर दिया। बाद में इस महिला द्वारा युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज करवा दी गई। युवक महिला के बेटे का दोस्त बताया जा रहा है। शुक्रवार को आरोपी युवक ने फांसी का फंदा बनाया और झूल गया। आरोपी के आत्मघाती कदम उठाने पर परिजनों और रिश्तेदारों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। Video of naked woman and young man goes viral, upset over false rape allegation, police investigating
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि 12 जनवरी को सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली 46 साल की एक विधवा महिला ने अपने बेटे के दोस्त छोटू उर्फ हीरालाल पटेल उम्र 28 साल पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था। मामला दर्ज होने के बाद फरार चल रहे आरोपी युवक हीरालाल ने शुक्रवार को सागर के बांदरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक खेत में पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने मोतीनगर थाने के सामने शव रखकर न्याय की मांग को लेकर चक्काजाम किया। परिजनों का आरोप है कि युवक को दुष्कर्म के मामले में झूठा फंसाया गया था। पुलिस चाहती तो वीडियो देखकर समझ सकती थी कि आखिर सत्यता क्या है? अगर महिला के साथ दुष्कर्म किया गया था तो वह युवक के साथ भाग क्यों रही थी? मानसिक तनाव और बदनामी की डर से युवक ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।मामले में एक सीसीटीवी फुटेज एवं एक वीडियो सामने आया है। जिसमें दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने वाली फरियादी महिला और उसके बेटे का दोस्त घर से नग्न अवस्था में भागते नजर आ रहे हैं। विरोध प्रदर्शन और उठाए गए सवालों के बाद पुलिस जांच कर रही है कि घर के भीतर ऐसा क्या हुआ? कौन आया? किसने देखा? और आखिर महिला और युवक आपत्तिजनक स्थिति में कैसे भागने को मजबूर हुए?
