गर्लफ्रेंड को लेकर दो लड़कों के बीच हुए विवाद से खुला राज, ₹549 में ऑनलाइन खरीदा ऐप, 9 को बनाया शिकार - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Friday, 6 February 2026

गर्लफ्रेंड को लेकर दो लड़कों के बीच हुए विवाद से खुला राज, ₹549 में ऑनलाइन खरीदा ऐप, 9 को बनाया शिकार


रफीक खान
एआई के सहारे समाज में खुरापात बढ़ने लगी हैं। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 14 से 16 साल की आयु वाले कुछ लड़कों ने अपने ही मोहल्ले की साथी लड़कियों के न्यूड वीडियो और फोटो तैयार कर लिए। उन्होंने इस शर्मनाक करतूत के लिए ₹549 खर्च कर ऑनलाइन ऐप खरीदा और 9 लड़कियों को शिकार बना डाला। गर्लफ्रेंड को लेकर दो लड़कों की बीच हुए विवाद से यह मामला खुल गया और पुलिस तक जा पहुंचा। छिंदवाड़ा कोतवाली थाने में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पूछताछ में चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि यह करतूत ब्लैकमेलिंग के लिए नहीं बल्कि अपनी साथी लड़कियों को न्यूड देखने के लिए कारस्तानी की गई। A dispute between two men over a girlfriend revealed the secret. An app purchased online for ₹549 claimed nine lives.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि पूछताछ में आरोपियों ने जो कबूला, उसने पुलिस को भी स्तब्ध कर दिया। यह पूरा मामला मानसिक विकृति से जुड़ा हुआ पाया गया।आरोपियों ने बताया कि वे इंस्टाग्राम पर आपस में जुड़े थे। यहीं से लड़कियों की तस्वीरें डाउनलोड करते या स्क्रीनशॉट लेते थे। फिर उन्हें टेलीग्राम के जरिए उस एप पर अपलोड करते थे। AI के जरिए न्यूड फोटो और पोर्नोग्राफिक वीडियो में बदला जा सकता था। तैयार वीडियो इतने वास्तविक दिखते थे कि असली और नकली में फर्क करना बहुत मुश्किल था। ₹ 549 रुपए में खरीदा गया ऐप 30 दिन तक लॉग-इन कर सकते हैं। आरोपी 2024 से इस तरह की हरकतें कर रहे थे। दूसरे लड़के को फसाने के लिए एक आरोपी खुद पीड़ित के पास पहुंचा। उसे लगा कि अपनी ऐसी तस्वीर देखकर लड़की डर जाएगी और मामला दब जाएगा, लेकिन हुआ इसका उलटा। लड़कियों ने एक दूसरे में बात शेयर कर अपने परिजनों को बताई और पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कर दी गई। आरोपियों के खिलाफ धारा 79 BNS और 67 IT एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।