राज्य और केंद्र सरकार के बीच ठनी, युवक कांग्रेस के नेताओं को गिरफ्तार करने पहुंची थी पुलिस अधिकारियों की टीम - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Friday, 27 February 2026

राज्य और केंद्र सरकार के बीच ठनी, युवक कांग्रेस के नेताओं को गिरफ्तार करने पहुंची थी पुलिस अधिकारियों की टीम


रफीक खान
दिल्ली पुलिस के 20 अधिकारियों को शिमला में दबोच लिया गया। दरअसल युवक कांग्रेस के नेताओं को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली पुलिस की टीम पहुंची थी लेकिन उसने राज्य सरकार और वहां की पुलिस को ना तो भरोसे में लिया और ना प्रक्रियागत सूचना दी। इस घटना के बाद केंद्र तथा राज्य सरकार के बीच ठन गई और कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप प्रत्यारोप भी शुरू हो गए। पूरे दिन भर मामले को लेकर सरगर्मी बनी रही। A standoff between the state and central governments, a team of police officers arrived to arrest Youth Congress leaders.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि कहा जा रहा है कि समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका के साथ हुई डील और उससे किसानों व युवाओं के हित पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर शांतिपूर्ण विरोध दर्ज करवाया था। दिल्ली और शिमला की पुलिस टीमों के बीच 24 घंटे के नाटकीय टकराव के बाद गुरुवार सुबह हाई-वोल्टेज गतिरोध खत्म हो गया। इस बीच दिल्ली पुलिस टीम को AI समिट में 'शर्टलेस प्रोटेस्ट' के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए तीन यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय राजधानी वापस जाने की मंजूरी मिल गई। एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (ACJM) से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद भी दिल्ली पुलिस टीम को लगभग पांच घंटे तक हिरासत में रखा गया। बुधवार शाम को हिमाचल प्रदेश पुलिस ने दिल्ली पुलिस कर्मियों के खिलाफ किडनैपिंग का केस दर्ज किया और शिमला के पास शोगी बॉर्डर पर उनकी गाड़ियों को हिरासत में ले लिया। यह उस दौरान हुआ जब वे तीन यूथ कांग्रेस सदस्यों को हिरासत में लेकर राष्ट्रीय राजधानी जा रहे थे। बुधवार देर रात शिमला के दीनदयाल उपाध्याय जोनल हॉस्पिटल में मेडिकल जांच के बाद तीनों आरोपियों को दिल्ली पुलिस के सदस्यों के साथ सुबह 1.30 बजे एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (ACJM II) एकांश कपिल के घर ले जाया गया। उन्हें ट्रांजिट रिमांड मिल गई और वे फिर से अपनी यात्रा पर निकल पड़े। राजधानी दिल्ली में पिछले दिनों इंडिया एआइ इम्पैक्ट समिट में अर्धनग्न प्रदर्शन करने वाले तीन युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने पर बुधवार को हिमाचल व दिल्ली पुलिस में टकराव हो गया। दिल्ली पुलिस की ओर से हिमाचल पुलिस को सूचित न कर गोपनीय तरीके से कार्रवाई करने पर टकराव हुआ। इसके बाद हिमाचल पुलिस के अधिकारी ने जिला न्यायालय के कोर्ट नंबर दो में याचिका दायर की। कोर्ट में सुनवाई के बाद अब दिल्ली पुलिस प्रक्रिया को पूरी कर रही है। कांग्रेस ने इसे जहां केंद्र की सरकार की गुंडागर्दी बताया है, वहीं भाजपा ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधकर इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने केंद्र सरकार को चेतावनी दी कि वह शांत हिमाचल को अशांत करने की कोशिश ने करे।