भांजे को भी मारने की कोशिश, एक बिल्ली को भी मारा, सभी के शवों के पास दरवाजा बंद कर बैठा रहा आरोपी - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Thursday, 19 February 2026

भांजे को भी मारने की कोशिश, एक बिल्ली को भी मारा, सभी के शवों के पास दरवाजा बंद कर बैठा रहा आरोपी


रफीक खान
मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से एक सनसनीखेज खबर प्रकाश में आई है। यहां एक लड़के ने अपने माता-पिता और सगे भाई को लाठी और रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया। युवक ने अपने भांजे को भी जान से मारने की कोशिश की। मौके पर एक बिल्ली को भी मारा गया। घटना को अंजाम देने के बाद युवक ने दरवाजा बंद किया और कमरे के भीतर बैठा रहा। अनहोनी की आहट पाकर पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर युवक को दबोचा। युवक 12वीं कक्षा का टॉपर बताया जाता है लेकिन असफलता के कारण वह मानसिक रूप से बीमार चल रहा है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और वह ट्रिपल हत्याकांड के हर पहलू की पड़ताल में लगी है। He also attempted to kill his nephew, killed a cat, and remained sitting with the door closed near the bodies.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि मृतकों की पहचान पिता राजू उर्फ हंसू धुर्वे (55), मां कमलती धुर्वे (40) और भाई दिलीप धुर्वे (40) के रूप में हुई है। तीनों सांवगा गांव के रहने वाले थे। वहीं 5 वर्षीय भांजे प्रशांत परते की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस को प्राथमिक पूछताछ के दौरान पता चला कि गुरुवार दोपहर तक घर का दरवाजा नहीं खुला तो अनहोनी का शक हुआ। पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन किसी ने नहीं खोला। जब ग्रामीण दरवाजा तोड़कर घर के अंदर गए, तो आरोपी दीपक धुर्वे घटनास्थल पर ही मौजूद था। वह तीनों शवों के पास चुपचाप बैठा मिला। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि दीपक का मानसिक संतुलन पिछले 4-5 साल से ठीक नहीं था। वह हाल ही में नागपुर से इलाज कराकर लौटा था। वह परिवार में सबसे बड़ा है। CRPF भर्ती परीक्षा भी दी थी। सिलेक्शन नहीं होने से मेंटली डिस्टर्व था। आरोपी को हिरासत में ले लिया है। हत्या की जगह से लोहे की रॉड और डंडे मिले हैं। पुलिस ने लोहे की रॉड और डंडे जब्त कर लिए हैं। वहीं फोरेंसिक टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है.