विजयनगर में शराबखोरों ने बीच सड़क पर रोका, विरोध करने पर बुरी तरह की मारपीट, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Thursday, 19 February 2026

विजयनगर में शराबखोरों ने बीच सड़क पर रोका, विरोध करने पर बुरी तरह की मारपीट, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता और भारतीय जनता पार्टी के ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजकुमार पटेल के पूर्व पार्षद छोटे भाई राजाराम पटेल उर्फ पिंटू पटेल को सरेराह चाकू से गोद डाला गया। उनके साथ बुरी तरह मारपीट की गई। रात को वह लौट रहे थे, उन्हें बीच सड़क पर रोक लिया गया। इस तरह से रोकने का कारण पिंटू पटेल ने जब पूछा तो शराबखोरी कर रहे युवक उन पर टूट पड़े। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष के भाई के साथ हुई इस घटना राजनीतिक हलके में भी चर्चा का विषय रही। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। In Vijayanagar, drunkards stopped him in the middle of the road, severely assaulted him when he resisted, and a case of attempted murder was registered.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि राजाराम पटैल उर्फ पिंटू पटैल रात करीब 11.30 बजे गोलबाजार से कचनार सिटी अपने निवास पर वापस लौट रहे थे। जब वह एम आर फोर रोड के आगे पहुंचे तभी बीच रास्ते शराब पी रहे युवकों ने उन्हें रोक लिया। पिंटू पटेल ने रोकने का कारण पूछा तो युवकों ने गाली गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने चाकू निकाल कर वार किए, जिससे घायल को सिर, हाथ और पीठ पर गंभीर चोट पहुंची। चाकूबाजी में घायल हुए पिंटू पटैल स्वयं पूर्व पार्षद रह चुके हैं। उल्लेखनीय है कि शहर में लंबे समय के बाद चाकू बाजी की घटनाएं बहुत तेजी के साथ बढ़ी है। पिछले दिनों में कई हत्या और हत्या के प्रयास के मामलों में हमलावरों ने चाकू का इस्तेमाल किया है। संभवत: पुलिस के लिए यह बात चिंतनीय होगी?