सफाई में नंबर वन आने वाले इंदौर में राज्यपाल मंगू भाई पटेल की मेहमान नवाजी में शर्मनाक लापरवाही - khabarupdateindia

खबरे

सफाई में नंबर वन आने वाले इंदौर में राज्यपाल मंगू भाई पटेल की मेहमान नवाजी में शर्मनाक लापरवाही



रफीक खान
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और देशभर में स्वच्छता अभियान में हमेशा अव्वल रहने वाले इंदौर में अत्यंत शर्मनाक लापरवाही सामने आई है। यह लापरवाही किसी आम आदमी के साथ नहीं बल्कि प्रदेश के प्रथम नागरिक महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल की मेहमान नवाजी में खुद उन्होंने महसूस की। गंदी बेड शीट, किचन में कॉकरोच, ठंडी चाय और न जाने क्या-क्या तजुर्बा कर वे बिना खाना खाए ही लौट गए। उन्होंने खाना खाने से साफ तौर पर इंकार कर दिया। इस मामले में कलेक्टर शिवम वर्मा को तलब कर जवाब मांगा जा रहा है। Shameful negligence in hosting Governor Mangu Bhai Patel in Indore, which ranks number one in cleanliness.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि राज्यपाल देवी अहिल्या विश्वविद्यालय यानी DAVV के दीक्षांच समारोह में शामिल होने के लिए इंदौर पहुंचे थे। वह रेसीडेंसी कोठी के रूम नंबर एक और दो में ठहरे हुए थे। जब सुबह निरीक्षण के लिए एडीसी नरेंद्र रावत (आइपीएस) और उनके साथ आए अधिकारी विपुल शाह किचन पहुंचे, तो गंदगी देखकर हैरान रह गए। रसोई में कॉकरोच और कीड़े घूम रहे थे। बर्तन गंदे पड़े हुए थे। इस मामले को लेकर अधिकारियों ने राज्यपाल को जानकारी दी। जिसके बाद उन्होंने भोजन करने से इनकार कर दिया। राज्यपाल मंगू भाई पटेल की सुरक्षा में तैनात अधिकारियों को दाग और धब्बों वाली बेडशीट दी गई थी। उन्होंने साफ सुथरी बेडशीट मांगी तो कर्मचारी उचित जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद अधिकारियों ने किचन का निरीक्षण तो उसमें भी सड़ी-गली सामग्री के साथ कॉकरोच घूमते नजर आए। जिसके बाद अधिकारियों ने किचन इंचार्ज राकेश सिंह और अमित शर्मा को जमकर फटकार लगाई।