AI शिखर सम्मेलन को लेकर किसी नेता का सिर फूटा तो किसी की नाक टूटी, पुलिस व मीडिया कर्मी भी हुए घायल - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Sunday, 22 February 2026

AI शिखर सम्मेलन को लेकर किसी नेता का सिर फूटा तो किसी की नाक टूटी, पुलिस व मीडिया कर्मी भी हुए घायल


रफीक खान
दिल्ली की AI इंपैक्ट समिट में कांग्रेस के अर्ध नग्न होकर किए गए प्रदर्शन के विरोध में शनिवार को मध्य प्रदेश के जबलपुर, इंदौर तथा भोपाल में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता आमने-सामने भिड़ गए। दोनों तरफ से पथराव किया गया। घटनाओं में कई लोग घायल हुए हैं। किसी नेता का सिर फूट गया तो किसी की नाक टूट गई। पुलिसकर्मी व मीडिया कर्मी भी घायल हुए हैं। मामले में पुलिस ने तीनों जिलों में हुई घटनाओं पर अलग-अलग थाना क्षेत्र में आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध कर लिए हैं। घायलों की संख्या अनगिनत है। गंभीर रूप से घायल अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं। पुलिस ने उनकी तरफ से नामजद रिपोर्ट दर्ज की है, जबकि मामूली रूप से घायल प्राइवेट अस्पतालों में पृथक से उपचार ले रहे हैं। A politician suffered a broken head and a broken nose at the AI ​​summit, while police and media personnel were also injured.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के साथ ही जिला कांग्रेस कार्यालयों पर हंगामा किया तो कांग्रेसियों ने उनका टकराव हो गया। भोपाल और इंदौर में दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर पथराव किया। इसमें कई लोगों के चोट आई। भोपाल और इंदौर में 34 लोग घायल हो गए।भोपाल कांग्रेस जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) गोपिल कोतवाल का सिर फूट गया। वह आईसीयू में भर्ती हैं। भाजयुमो के जिला मंत्री मोहित अग्निहोत्री की नाक की हड्डी टूट गई। घटना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लिंक रोड नंबर एक पर बैठकर प्रदर्शन किया। इंदौर में पथराव के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े के सिर में चोट लगी। भाजपा की मंडल उपाध्यक्ष बिंदु चौहान को भी आंख के पास चोट लगी। दो मीडियाकर्मी के साथ कुछ पुलिस जवान भी पत्थर लगने से घायल हुए। पुलिस तीनों जिलों में नेताओं के विरुद्ध कार्रवाई करने को लेकर पशोपेश में है। साथ ही दोनों दलों के नेता एक-दूसरे पर आरोपों के प्रहार कर रहे हैं।