मध्य प्रदेश में यह क्या हो रहा? जेल के जिम्मेदार खुलेआम कर रहे लेनदेन, ऑनलाइन भी मंगाए जा रहे घरवालों से पैसे - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Wednesday, 11 February 2026

मध्य प्रदेश में यह क्या हो रहा? जेल के जिम्मेदार खुलेआम कर रहे लेनदेन, ऑनलाइन भी मंगाए जा रहे घरवालों से पैसे


रफीक खान
मध्य प्रदेश के रीवा जिले से कटकर बने नए जिला मऊगंज की जेल से छूटकर आए एक युवक ने सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। उसने फोटो और वीडियो स्थानीय प्रशासन से लेकर मुख्यमंत्री तक को भेजे हैं। सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की है। युवक का आरोप है कि सुख-सुविधाओं के लिए ₹20000 हफ्ता और मुलाकात के लिए 4000 रुपए औसत वसूली हो रही है। इसके अलावा तरह-तरह से प्रताड़ित कर तथा पुराने बंदियों से घंटों पिटवाकर भी घर वालों से अवैध वसूली की जा रही है। जेल विभाग के जिम्मेदार खुले आम नगद रुपए और ऑनलाइन तक ले रहे हैं। युवक के आरोप के बाद जेल की कार्य प्रणाली सुर्खियों में आ गई है। What is happening in Madhya Pradesh? Jail officials are openly conducting transactions and even soliciting money from family members online.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि जिले के चितईपुरवा गांव निवासी कैदी अंबरीश द्विवेदी ने मऊगंज कलेक्टर को लिखित शिकायत की है। उसने आरोप लगाया कि 16 दिसंबर को जेल लाए जाने के बाद प्रहरी ने उन्हें करीब दो घंटे तक पीटा। इसके बाद परिजनों का मोबाइल नंबर लेकर धमकी दी कि यदि पैसे नहीं दिए तो और प्रताड़ित किया जाएगा। परिजनों से नकद और ऑनलाइन के जरिए लगभग 40 हजार रुपए लिए गए। इसके अलावा हर मुलाकात पर 1000 से 4000 रुपए तक वसूले जाते थे। प्रहरी अन्य बंदियों से भी पैसे लेकर नशे की सामग्री उपलब्ध कराता था और जेल में खाने की गुणवत्ता बेहद खराब थी। निरीक्षण से पहले बंदियों को डराने-धमकाने के आरोप भी लगाए गए हैं। जेल प्रहरी प्रकाश सिंह बघेल इस अवैध उगाही का मुखिया बना हुआ है, जो जेल अधीक्षक से लेकर सभी को बंटवारे की बात कैदियों को बताता रहा है। अब मामला उजागर होने के बाद पूरी कारगुजारी जेल प्रबंधन उसी पर थोपने की तैयारी कर चुका है।