शिकायत के फौरन बाद पुलिस ने किया भाजपा नेता को गिरफ्तार, दो साथियों की हो रही तलाश, अवैध निर्माण ढहाया - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Wednesday, 11 February 2026

शिकायत के फौरन बाद पुलिस ने किया भाजपा नेता को गिरफ्तार, दो साथियों की हो रही तलाश, अवैध निर्माण ढहाया


रफीक खान
मध्य प्रदेश के देवास जिले में एक जिला जज से अभद्रता का मामला सामने आया। बुधवार को ड्यूटी पर जा रहे जज की कार रास्ते में फंस गई। अतिक्रमणों के बीच खड़ी स्कॉर्पियो को हटाने के लिए जज ने कहा तो स्कॉर्पियो का मालिक भाजपा नेता वहां अपने साथियों के साथ आ पहुंचा। उसने गाली गलौज करते हुए धमकी दी। इतना ही नहीं जज साहब जब मोबाइल से वीडियो बनाने लगे तो उनका मोबाइल छीन लिया। मामला बढ़ गया और जज ने फौरन इस पूरी घटना की FIR दर्ज करवा दी। आनन-फानन में पुलिस ने भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ घटनास्थल पर मौजूद रहे आरोपियों की तलाश की जा रही है। शाम को प्रशासन ने भाजपा नेता के अतिक्रमण को भी ढहाकर जमीनदोज कर दिया। Immediately after the complaint, the police arrested the BJP leader, two associates are being searched, and the illegal construction was demolished.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि देवास में न्यायाधीश प्रसन्न सिंह बहरावत के साथ अभद्रता की गई। वे जिला कोर्ट में चतुर्थ अतिरिक्त जिला न्यायाधीश के रूप में पदस्थ हैं। न्यायाधीश प्रसन्न सिंह बहरावत को 3 युवकों ने गालियां बकीं और अभद्रता की। चतुर्थ अतिरिक्त जिला न्यायाधीश प्रसन्न सिंह बहरावत के साथ यह वारदात नाहर दरवाजा थाना क्षेत्र में हुई। यहां भोपाल रोड स्थित धनलक्ष्मी मैरिज गार्डन के पास ग्रीन कालोनी के बाहर बीजेपी नेता पंकज घारू और उसके साथियों ने जज बहरावत को सरेआम गालियां दीं। बाद में तीनों आरोपी भाग गए। पुलिस ने भाजपा नेता को तो दबोच लिया है लेकिन उसके साथी अभी पकड़ में नहीं आ पाए हैं।