400 से ज्यादा पुलिस कर्मचारी और अधिकारियों के लश्कर ने स्थाई वारंटी दबोचे, पौने दो किलो गांजा भी बरामद - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Thursday, 12 February 2026

400 से ज्यादा पुलिस कर्मचारी और अधिकारियों के लश्कर ने स्थाई वारंटी दबोचे, पौने दो किलो गांजा भी बरामद


रफीक खान
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नवागत पुलिस कमिश्नर संजय सिंह के निर्देश पर कांबिंग गश्त के दौरान 400 से ज्यादा पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का लश्कर ईरानी डेरा अमन कॉलोनी पहुंचा। वहां ताबड़तोड़ तरीके से कार्रवाई करते हुए 39 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें चार स्थाई वारंटी शामिल है। गिरफ्तार किए गए ईरानियों पर चोरी, लूट, डकैती, ठगी समेत कई संगीन अपराध दर्ज है। आरोपियों के पास से करीब 700 ग्राम सोना, चांदी तथा 1700 ग्राम गांजा भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से सघन पूछताछ की जा रही है। साथ ही राजधानी भोपाल में हुई वारदातों से भी इनका कनेक्शन मिलान किया जा रहा है। A force of over 400 police personnel and officers arrested permanent warrantees and recovered 1.75 kg of marijuana

पुलिस ने 11 फरवरी 2026 की देर रात अमन कॉलोनी स्थित ईरानी डेरे पर 400 से अधिक पुलिसकर्मियों के साथ बड़ा ऑपरेशन चलाकर 40 से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में लिया। इस कार्रवाई में चोरी की गाड़ियां, सोना-चांदी, नकदी और गांजा बरामद किया गया। कॉम्बिंग गश्त के दौरान ईरानी डेरे (अमन कॉलोनी) को चारों तरफ से घेर कर तलाशी ली गईं। उल्लेखनीय है कि हाल ही में, ईरानी डेरा गैंग का सरगना राजू ईरानी को गुजरात के सूरत से पकड़ा गया था, जो पिछले 13 वर्षों से पुलिस की तलाश में था। ईरानी डेरो में रहने वाले ज्यादातर लोग दिखावे के लिए दूसरे कारोबार करते हैं लेकिन वह अपराधिक गतिविधियों में लिप्त होते हैं। मध्य प्रदेश में भोपाल के बाद नर्मदापुरम जिले से बढ़ते हुए इनका फैलाव जबलपुर तक हो गया है। जबलपुर में भी बड़े पैमाने पर ईरानी डेरे वाले रह रहे हैं।