धारदार हथियार से वारदात, बीच-बचाव करने पहुंचे दो लोगों की हालत गंभीर, आरोपी जादू-टोना से था सशंकित - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Thursday, 12 February 2026

धारदार हथियार से वारदात, बीच-बचाव करने पहुंचे दो लोगों की हालत गंभीर, आरोपी जादू-टोना से था सशंकित


रफीक खान
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में गुरुवार को सुबह एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक युवक ने अपने पड़ोस में रहने वाली महिला व पुरुष को पूजा के नाम पर बुलाया और जैसे ही वह आए धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर उनकी गर्दन काट डाली।घटना को देख बीच-बचाव करने के लिए पहुंचे दो लोगों को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला और पुरुष की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। आरोपी जादू-टोना से शशंकित था और उसे ऐसा लगता था कि महिला और पुरुष के तंत्र-मंत्र के कारण वह बाप नहीं बन पा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। The incident was carried out with a sharp weapon; two people who intervened are in critical condition; the accused was suspected of witchcraft.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि मामला सिंगरौली जिले के अतरवा गांव में सुबह 4-5 बजे के बीच का बताया जा रहा है। 21 वर्षीय आरोपी छत्रपति सिंह ने पड़ोस में रहने वाली 50 वर्षीय फूल कुमारी सिंह और 65 वर्षीय केमला सिंह समेत अन्य लोगों को पूजा में बुलाया था। इसी दौरान उसने धारदार हथियार से हमला कर दिया। कहां जा रहा है कि आरोपी की 3 साल पहले ही शादी हुई थी। आरोपी की पत्नी के पेट में था बच्चा। उस दौरान पत्नी के पेट में ही बच्चे की मौत हो गई थी। आरोपी को महिला एवं पुरूष पर जादू-टोने का शक था। बीच बचाव करने सुमित्रा सिंह और रामभजन सिंह पर भी सनकी युवक ने हमला कर दिया। दोनों घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस को मौके से मौके से कई नारियल एवं पूजा की अन्य सामग्री भी मिली हैं। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर सघन पूछताछ कर रही है।