दूसरे की बीवी के साथ घूम रहा था वर्दीधारी, पति ने ससुराल वालों के साथ पकड़ा, सड़क से थाने तक हुआ हंगामा - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Friday, 13 February 2026

दूसरे की बीवी के साथ घूम रहा था वर्दीधारी, पति ने ससुराल वालों के साथ पकड़ा, सड़क से थाने तक हुआ हंगामा


रफीक खान
मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर स्थित सिविक सेंटर में सरेराह एक पुलिस वाले की जमकर पिटाई की गई। वर्दी धारी को इस तरह से पिटते हुए देख काफी भीड़ जमा हो गई। दरअसल पुलिस वाला दूसरे की बीवी को लेकर घूम रहा था। मामला प्रेम प्रसंग और अवैध संबंधों से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। महिला का पति और उसके ससुराल वालों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। सड़क से लेकर थाने तक जमकर हंगामा हुआ। थाने में मामले को दबाने की कोशिश होती रही। साथ ही दोनों पक्षों में समझौता करने की भी बात चल रही है। A uniformed man was found eloping with another man's wife; his husband and in-laws caught him, leading to commotion from the street to the police station.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दो युवक एक पुलिसकर्मी का कॉलर पकड़ कर उसके साथ मारपीट करते हुए दिख रहे हैं। मामला अवैध संबंध का बताया जा रहा है। पुलिसकर्मी एक महिला के साथ घूम रहा था, तभी महिला के पति ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया और मौके पर ही साले के साथ मिलकर पुलिसकर्मी की पिटाई कर दी। पुलिस के मुताबिक यह उनका व्यक्तिगत मामला है। दोनों पक्ष थाने पहुंचे हैं। पूछताछ की जा रही है, अगर कार्रवाई के लिए आवेदन आएगा तो आगे कार्रवाई की जाएगी। मामला पति-पत्नी और वो के अलावा पुलिस जैसे अनुशासित विभाग की छवि से जुड़ा हुआ है। इसलिए अधिकारी इस पर गंभीरता से निर्णय ले सकते हैं।