रफीक खान
मध्य प्रदेश में कार्यरत राज्य प्रशासनिक सेवा SAS के 39 अधिकारियों की फेहरिस्त तैयार की गई है। इन नामों को भारतीय प्रशासनिक सेवा IAS में परिवर्तित और पदोन्नत करने के लिए रखा जाएगा। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 13 पदों पर चयन किया जाना है, जिसकी कवायद शुरू हो गई है। इस बार भी गैर राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को पदोन्नति का यह मौका नहीं मिल पाएगा। 13 names from the State Administrative Service cadre will be approved, this time too non-administrative officers will not get a chance.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि जल्द ही विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक आयोजित होगी, जिसमें 13 पदों पर चयन किया जाएगा। राप्रसे संघ के विरोध के चलते यह प्रक्रिया केवल एसएएस अधिकारियों तक ही सीमित रखी गई है। जानकारी के अनुसार, 13 पदों के लिए कुल 39 अधिकारियों के नामों पर विचार किया जाएगा। नियम के अनुसार, एक पद के लिए तीन नामों को ‘जोन ऑफ कंसिडरेशन’ में रखा जाता है। इसी आधार पर सूची तैयार कर आगे की प्रक्रिया के लिए भेजी गई है। संभावित नामों में डॉ. इच्छित गढ़पाले, जयेंद्र कुमार विजयावत, डॉ. अभय सिंह खरारी, रजनीश कसेरा, एकता जायसवाल, हृदयेश कुमार श्रीवास्तव, लता शरणागत, महीप किशोर तेजस्वी, मिलिंद नागदेवे, राजकुमार खत्री, कृष्ण कुमार रावत, प्रियंका गोयल, अभिषेक दुबे, नरोत्तम प्रसाद भार्गव, निधि सिंह राजपूत, निमिषा जायसवाल, संदीप सोनी, रिंकेश वैश्य, माया अवस्थी, भूपेंद्र कुमार गोयल, मनोज मालवीय, कमल चंद्र नगर, मिनिषा पांडेय, इला तिवारी, सपना एम. लोवंशी, नीता राठौर, शैलेंद्र सिंह सोलंकी, रानी पासी, रंजना देवड़ा, माधवी नागेंद्र, वर्षा सोलंकी,विवेक कुमार रघुवंशी, प्रदीप जैन, अखिलेश कुमार जैन, विशाल चौहान, मेहताब सिंह गुर्जर, अतेंद्र सिंह गुर्जर सुरभि तिवारी,वंदना मेहरा शामिल है। वर्तमान में सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है और जल्द ही इसे संबंधित प्राधिकरण को भेजा जाएगा।
