रफीक खान
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में नामली थाने के भीतर दुष्कर्म का एक आरोपी फांसी का फंदा बनाकर लटक गया। इस घटना के बाद जहां पुलिस में हड़कंप की स्थिति बन गई, वहीं पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीर मानते हुए थाना प्रभारी गायत्री सोनी को लाइन अटैच तथा जिम्मेदार हवलदार नारायण जादौन को सस्पेंड कर दिया। विभागीय जांच के निर्देश भी दिए गए हैं। जिस पर अमल शुरू कर दिया गया है। Rape accused hanged himself, departmental inquiry initiated against responsible officers and employees
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि रतलाम जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर नामली थाने में आरोपी (38वर्ष) के खिलाफ उसी की 16 साल की बेटी ने थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार किया था। पिता का कहना था कि उसकी पत्नी ने बेटी की मदद से उसे झूठे केस में फंसाया गया है। गिरफ्तारी के बाद तड़के आरोपी का शव शौचालय से जुड़े नल के पाइप पर लटका मिला। आरोपी ने पायजामे के नाड़े का फंदा बनाकर आत्महत्या की। एसडीओपी किशोर पाटनवाला, डीएसपी अजय सारवान, एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल और ग्रामीण एसडीएम विवेक सोनकर नामली थाना पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले में कलेक्टर ने दंडाधिकारी जांच के आदेश भी कर दिए हैं।
