रफीक खान
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष जितेंद्र पटेल के भतीजे आकाश पटेल पर एक महिला के स्तन काटने, चाकू से उसका सीना छलनी करने, छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोशिश के गंभीर आरोप लगे हैं। आरोपी शराब के नशे में खिड़की तोड़कर महिला के घर में घुसा। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और वह आईसीयू में भर्ती है। She was stabbed in the chest, molested and then raped, and the accused broke through a window grill and entered the house.
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि घटना 11 अप्रैल की रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। पीड़िता का पति बुरहानपुर गया हुआ था। आरोपी आकाश पटेल, जो पहले से महिला पर नजर रखे हुए था, खेत की तरफ से आया और खिड़की की जाली तोड़कर घर में घुस गया। छेड़छाड़ करते हुए रेप की कोशिश की। जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने चाकू से उसके स्तन को काट दिया और पसलियों में लगातार वार किए। पति के अनुसार वह रात में अचानक घर लौटा तो पत्नी को गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया। महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे इंदौर रेफर करने की सलाह दी। इससे पहले 5 अप्रैल को भी आकाश पटेल शराब के नशे में उनके घर घुसा था और महिला को धमकी देते हुए कहा था कि “आज नहीं तो कल तेरा रेप करूंगा”। घटना के तुरंत बाद पति बोरगांव बुजुर्ग चौकी पहुंचे, लेकिन पुलिस ने अस्पताल जाने की सलाह देकर मामले को टाल दिया। पुलिस जिंदगी और मौत से जूझ रही महिला के साथ हुई घटना की अब तक रिपोर्ट दर्ज करने की हिम्मत नहीं जुटा सकी है।
