मध्य प्रदेश में रूह कंपाने वाली वारदात, मम्मी के बॉयफ्रेंड को तलाश रही पुलिस, विवाद होने पर दे चुका था धमकी - khabarupdateindia

खबरे

मध्य प्रदेश में रूह कंपाने वाली वारदात, मम्मी के बॉयफ्रेंड को तलाश रही पुलिस, विवाद होने पर दे चुका था धमकी


रफीक खान
मध्य प्रदेश के सतना जिले से एक रू कंपाने वाला मामला सामने आया है। यहां 11 साल के बच्चे को काटकर नीले ड्रम में पैक कर दिया गया। घटना की खबर के बाद समूचे इलाके में सनसनी व्याप्त हो गई। मृतक बच्चे की मां ने आरोप लगाया है कि उसकी एक व्यक्ति से दोस्ती थी। विवाद होने पर बात बंद हो गई, पुनः बात शुरू करने के लिए वह बच्चों को मार डालने की धमकी देता रहा। पुलिस मम्मी के दोस्त को तलाश रही है। A shocking incident in Madhya Pradesh, police are searching for the mother's boyfriend, who had threatened her after a dispute.

खौफ का एहसास करने वाला नीला ड्रम एक बार फिर सुर्खी में आ गया है। पहले पतियों को काटकर नीले ड्रम में छुपाने की घटना अचानक चर्चा में आई थी और अब नीले ड्रम में एक बच्चा काट कर डाल दिया गया। सतना के कोलगवां थाना क्षेत्र स्थित बैंक कालोनी में सोमवार को 11 वर्षीय बालक की हंसिया से गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद अज्ञात आरोपित ने शव को नीले ड्रम में बंद कर घर में ताला लगाया और फरार हो गया। मृतक शिवराज रजक (11) पुत्र रमेश रजक अपनी मां और भाई-बहन के साथ बैंक कालोनी में किराए से रहता था। पिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और वह कभी-कभार ही घर आता है। मां-बेटी घर में झाड़ू-पोंछा का काम करते हैं और एक पुत्र भी मजदूरी करता है। घटना के समय घर में शिवराज अकेला था। महिला जब दोपहर करीब तीन बजे काम खत्म करके घर पहुंची तो बाहर ताला हुआ था। बेटे का एक जूता बाहर पड़ा था, जबकि अंदर पंखा चल रहा था। शक होने पर महिला ने आसपास लोगों से पूछा और सीधे थाने पहुंची। पुलिस ने ताला तोड़कर अंदर देखा तो कमरे में खून फैला था और बिस्तर पर खून से सना तकिया पड़ा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की दोस्ती बस स्टैंड में ड्राई क्लीनर्स की दुकान चलाने वाले मथुरा रजक (45) से थी। बीच-बीच में दोनों की बात होती थी। महिला ने बताया कि जब उसने बात करना बंद कर दिया तो मथुरा बच्चों की हत्या करने की धमकी देने लगा। महिला का आरोप है कि मथुरा रजक ने ही उसके बच्चे की हत्या की है। पुलिस मामले की तहकीकात में लगी हुई है।