रफीक खान
बड़ी ही हैरत वाली बात है कि प्रवर्तन निदेशालय ED के एक रिटायर्ड अधिकारी का शव उसके ही घर में सड़ता-गलता रहा और परिजनों को खबर तक नहीं हुई। इस अजीबो-गरीब स्थिति से रिटायर्ड अधिकारी की मौत भी संदिग्ध हो गई है। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंची। लगातार जांच की जा रही है। इलाके के संदिग्ध और जानकार लोगों से सघन पूछताछ भी हो रही है। Neighbors informed the police about the foul smell, investigation teams were also surprised, intensive interrogation is being done continuously to gather clues.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है पूर्वी दिल्ली के शकरपुर गणेश नगर एक्सटेंशन-II में पराशर चौक के पास एक 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव उनके ही घर से सड़ी-गली हालत में बरामद हुआ है. मृतक की पहचान श्री चंद के रूप में हुई, जो प्रवर्तन निदेशालय के रिटायर्ड अधिकारी बताए जा रहे हैं। इस घटना में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि करीब 100 गज के छोटे से मकान में बुजुर्ग के साथ उनके परिवार के अन्य सदस्य भी रहते थे। इसके बावजूद, किसी परिजन को इस बात की भनक तक नहीं लगी कि बुजुर्ग की मौत हो चुकी है और उनका शव कमरे के अंदर कई दिनों से सड़ रहा है। मृतक के बेटे विकास ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से घर में अजीब सी बदबू आ रही थी, लेकिन शुरुआत में परिवार ने इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। अब पुलिस ही इस मामले की गुतथी सुलझाएगी।
