सिर को चीरकर हुई आर-पार, रुपयो की मांग को लेकर अक्सर करता था झगड़ा, माँ ने बताई पुलिस को पूरी करतूत - khabarupdateindia

खबरे

सिर को चीरकर हुई आर-पार, रुपयो की मांग को लेकर अक्सर करता था झगड़ा, माँ ने बताई पुलिस को पूरी करतूत


रफीक खान
मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में एक जवान बेटे ने अपने पिता को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। पिता की कनपटी पर सटा कर मारी गई गोली सर को चीर कर आर पार हो गई। घटना के बाद समुचित क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस को आरोपी की माँ ने उसकी पूरी करतूत बताई। प्रथम दृष्टया सामने यह आया है कि पुत्र अक्सर पैसों की मांग को लेकर पिता से विवाद करता रहा। हाल ही में उसे ₹2 लाख दिए गए थे लेकिन वह फिर रुपयों के लिए झगड़ा कर रहा था। The head was slashed through, he often quarreled over demands for money, the mother told the police the entire incident.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि सोमवार दोपहर को फोन पर सूचना मिली कि ग्राम पिछोड़ी में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। इस पर पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने शव बरामद कर मौका मुआयना किया। पुलिस की जांच में मृतक की पत्नी गौरी बाई ने पुलिस को बताया कि उनके 32 वर्षीय बेटे चंदन बड़ोले ने अपने 58 वर्षीय पिता जगन बडोले की हत्या की है।गौरी बाई के अनुसार रुपयों को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद हुआ, जो मारपीट में बदल गया। विवाद के दौरान चंदन ने गुस्से में पास रखी पिस्तौल से पिता जगन के सिर पर गोली मार दी। गंभीर चोट लगने से जगन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद भाग खड़े हुए बेटे की तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है।