रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्थित पर्यटन स्थल बरगी बांध में मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम के मैकल रिजॉर्ट से संचालित होने वाला डबल डेकर क्रूज गुरुवार की शाम तेज आंधी, हवा और तूफान के बीच पलट गया। इस बड़ी घटना में पांच लोगों के मरने की खबर है, जबकि 5 से ज्यादा लोग लापता है। क्रूज में 40 से ज्यादा पर्यटक सवार थे। प्रशासन 15 लोगों को सुरक्षित निकालने का दावा कर रहा है। मरने वालों की संख्या और लापता संख्या के बारे में अभी तक पुष्ट जानकारी नहीं आई है। सूत्रों का कहना है कि 4 लाशों को निकाला गया है। सुरक्षित आने वाले लोग खुद तैर कर किनारे पहुंच गए हैं। घटना खमरिया टापू के पास होना बताई जा रही है। एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय गोताखोर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गए हैं। लापता लोगों की तलाश करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहे हैं। अतिरिक्त प्रकाश व्यवस्था भी की गई है। पुलिस व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर जा पहुंचे हैं। The incident occurred amid strong winds and thunderstorms. 15 people have been rescued. A rescue operation is underway to find the missing tourist.
पानी के भारी दबाव और क्रूज की बनावट के कारण उसे हिलाना भी कठिन हो रहा है। ऐसे में गोताखोरों की मदद से क्रूज के उन हिस्सों की पहचान की जा रही है जहां यात्रियों के फंसे होने की प्रबल संभावना है। गैस कटर के जरिए क्रूज की खिड़कियों और ऊपरी हिस्से को काटकर रास्ता बनाया जा रहा है, ताकि अंदर फंसे लोगों या शवों को बाहर निकाला जा सके। हादसे के बाद नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में घायलों और मृतकों को लाने का सिलसिला जारी है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. अरविंद शर्मा के अनुसार, रात सवा नौ बजे तक तीन शव मरचुरी लाए जा चुके हैं। मृतकों की पहचानमधुर मसीह (62 वर्ष), पति जूलियस मसीह, नीतू सोनी (43 वर्ष), पति कृष्णा सोनी, सौभाग्य अलगन (42 वर्ष), पति परिमल अलगन के रूप में की गई है। सोनी परिवार के लिए यह हादसा किसी खौफनाक सपने जैसा रहा, लेकिन राहत की बात यह है कि परिवार के चार सदस्य सुरक्षित बचा लिए गए हैं। समृद्धि सोनी (18), अनामिका सोनी (47), विकास सोनी (45) और 12 वर्षीय नन्हीं आराध्या सोनी का अस्पताल में उपचार जारी है। हादसे में सबसे ज्यादा दर्दनाक स्थिति ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया (OFK) के कर्मचारी आर कामराज के परिवार की है। 35 वर्षीय कामराज अपने परिवार के सात सदस्यों के साथ खुशियां मनाने क्रूज पर सवार हुए थे, लेकिन लहरों ने पूरा परिवार बिखेर दिया। कामराज की भाभी इस हादसे का शिकार हो गई हैं। परिवार की एक छोटी बच्ची को सुरक्षित निकाल लिया गया है।



