मध्य प्रदेश निवासी परिवार की कार बनी आग का गोला, चालक भी अस्पताल पहुंचकर हार गया जिंदगी से जंग - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Friday, 1 May 2026

मध्य प्रदेश निवासी परिवार की कार बनी आग का गोला, चालक भी अस्पताल पहुंचकर हार गया जिंदगी से जंग


रफीक खान
मध्य प्रदेश के श्योपुर जिला निवासी एक परिवार वैष्णो देवी माता के दर्शन कर वापस लौटते समय भीषण दुर्घटना का शिकार हो गया। मुंबई-आगरा एक्सप्रेस वे पर उनकी कार आग का गोला बन गई। परिवार के सभी पांच सदस्य बुरी तरह जल गए। कार में बची हड्डियों को जब समेटा जा रहा था, तो पाया गया कि वे राख में तब्दील हो चुकी है। हृदय विदारक घटना में चालक को गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया था लेकिन वह भी जिंदगी से जंग हार गया। The car of a family from Madhya Pradesh became a bullet today, the driver also lost the battle for life after reaching the hospital.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि कार सवार सभी मृतक मध्यप्रदेश के निवासी थे और माता वैष्णोदेवी के दर्शन कर कटरा (जम्मू-कश्मीर) से श्योपुर के चैनपुरा गांव लौट रहे थे। हादसा लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के मौजपुर गांव के समीप पिलर संख्या 115/300 पर रात करीब 11.30 बजे हुआ। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि कार में सीएनजी (कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस) लीक होने के बाद शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। मृतकों की पहचान मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के चैनपुरा गांव निवासी संतोष (35), उसकी पत्नी शशि (30), सास पार्वती (55), बेटी साक्षी (6) और पार्वती की बड़ी बहन छोटी बाई (70) के रूप में हुई है। कार चालक की पहचान मध्यप्रदेश के नागदा निवासी विनोद मेहरा (40) के रूप में हुई है। आग इतनी तेजी से फैली कि आग में सवार लोगों का संभलने का मौका ही नहीं मिला।