मुख्यमंत्री उप-मुख्यमंत्री सहित भोपाल से जबलपुर पहुंचे अधिकारी, अब जिम्मेदारों पर कार्रवाई की तैयारी - khabarupdateindia

खबरे

मुख्यमंत्री उप-मुख्यमंत्री सहित भोपाल से जबलपुर पहुंचे अधिकारी, अब जिम्मेदारों पर कार्रवाई की तैयारी


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी बांध में गुरुवार की शाम तेज आंधी, तूफान के दौरान क्रूज पलट गया। घटना में 35 से 40 लोग लापता हुए। इनमें बुधवार को 5 लाशें बरामद हुई, जबकि शुक्रवार को पांच और लाशें मिल गई हैं। इस तरह अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। 9 मृतकों की शिनाख्त कर ली गई है। घटना के दौरान एक करिश्मा यह भी सामने आया कि 75 साल के बुजुर्ग जिंदा सही सलामत दुर्घटना से बाहर निकल आए। वहीं शुक्रवार को एक नजारे ने लोगों को रुला दिया। मौत के बाद भी एक मां ने अपने बेटे को सीने से जुदा नहीं होने दिया। अब उसकी यह तस्वीर वायरल हो रही है। The Chief Minister, Deputy Chief Minister and other officials arrived in Jabalpur from Bhopal, and preparations are underway to take action against those responsible.

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे जबलपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक तथा मध्य प्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह, आईजी प्रमोद वर्मा, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक संपत लाल उपाध्याय सहित कई विभागों की वरिष्ठ अधिकारी देर रात तक मौके पर ही डटे रहे। रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए निर्देश और निगरानी करते रहे। शुक्रवार को भोपाल से उप मुख्यमंत्री तथा जबलपुर जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा, अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय दुबे के अलावा पर्यटन विभाग के भी कई अधिकारी आ पहुंचे हैं। दोपहर के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी बरगी पहुंचकर भयावह दुर्घटना का जायजा लिया। संबंधित मंत्रियों व अधिकारियों को राहत और सहायता के निर्देश दिए। दुर्घटना के बाद आम लोगों से लेकर पर्यटकों के परिजन तथा प्रशासनिक हलके तक इसके जिम्मेदारों की चर्चा छिड़ गई है। लाइफ जैकेट और क्रूज कप्तान द्वारा लोगों के बार-बार कहने के बाद भी लहरों के बीच में क्रूज को ले जाने की जिद पर फोकस हो गया है। पूरे घटनाक्रम में मैकल रिजॉर्ट के मैनेजर की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद जिम्मेदारी के पोस्टमार्टम की भी उम्मीद लगाई जा रही है।