रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में बरगी बांध दुर्घटना ने सिर्फ जबलपुर वीडियो को बल्कि समूचे मध्य प्रदेश को हिला कर रख दिया। आंधी तूफान के बीच गुरुवार को जिस तरह से बांध में क्रूज डूबा और उसके बाद लापता हुए लोगों की लाश बरामद की गई। हर देखने वाले की आंखों में आंसू आ गए। जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री, उपमुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री ने खुद आकर जायजा लिया। शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपने मंत्रिमंडल के साथी जगदीश देवड़ा और राकेश सिंह की मौजूदगी में मृतक परिवारों के घर जाकर भी मुलाकात की। उसके पश्चात उन्होंने प्रथम दृष्टया दुर्घटना के दोषियों पर करवाई के भी आदेश दे दिए। Chief Minister Dr Mohan Yadav directed strict action against the culprits of the Bargi accident in Jabalpur, and ordered an inquiry.
मुख्यमंत्री का एक्शन संबंधी ट्वीट का स्क्रीनशॉट संलग्न है-

