हैरतंगेज: फिल्मी स्टाइल में हाई वोल्टेज ड्रामा, वधू पक्ष ने की प्रेमी की जमकर पिटाई, बारात बैरंग लौटी वापस - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Thursday, 30 April 2026

हैरतंगेज: फिल्मी स्टाइल में हाई वोल्टेज ड्रामा, वधू पक्ष ने की प्रेमी की जमकर पिटाई, बारात बैरंग लौटी वापस


रफीक खान
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिला अंतर्गत परासिया ब्लॉक में उमरेठ थाना क्षेत्र में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया। यहां फिल्मी स्टाइल में एक दुल्हन ने सैकड़ो की तादाद में लोगों के सामने अपने बॉयफ्रेंड के गले में वरमाला डाल दी। शादी समारोह में बॉयफ्रेंड को देख दुल्हन स्टेज से कूद कर भागी और प्रेमी के गले से लिपट गई। दूल्हा मुंह ताकता रह गया। बारात बैरंग वापस लौटने को मजबूर हुई। वधू पक्ष के नाराज लोगों ने प्रेमी की जमकर धुनाई कर डाली। समूचे क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। वर पक्ष तथा वधू पक्ष दोनों ने ही मामले की शिकायत पुलिस थाने में भी की है।Amazing: High-voltage drama in film style, the bride's side brutally beats the lover, the wedding procession returns empty-handed.

इस संबंध में जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि शादी के मंडप में एक बेहद चौंकाने वाला और फिल्मी ड्रामा 27-28 अप्रैल 2026 की दरमियानी रात का है। एक दुल्हन ने दूल्हे को छोड़कर अपने प्रेमी को वरमाला पहना दी। उमरेठ थाना क्षेत्र का मुजावर में बारात परासिया से आई थी। वरमाला की रस्म के समय दुल्हन ने स्टेज पर दूल्हे को माला पहनाने के बजाय, नीचे मंडप में मौजूद अपने प्रेमी को माला पहना दी और उससे लिपट गई। इस हरकत के बाद वधु पक्ष के लोगों ने प्रेमी की पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे, लेकिन परिवार के दबाव में लड़की की शादी तय की गई थी। लड़की को शादी ना पसंद थी। उसने भले ही परिवार के दबाव में हां कर दी लेकिन सैकड़ो लोगों के सामने अपनी मंशा के मुताबिक इज़हार कर दिया। वधू पक्ष की शिकायत पर पुलिस जहां धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में है वही वधू पक्ष की शिकायत पर पशोपेश है कि जब दो बालिक साथ रहना चाह रहे हैं तो पुलिस क्या करे?