बोली बंद होने से हंगामा, उपद्रवियों ने की मारपीट, किसानों ने अधिकारी पर गाली-गलौज करने का लगाया आरोप - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Thursday, 30 April 2026

बोली बंद होने से हंगामा, उपद्रवियों ने की मारपीट, किसानों ने अधिकारी पर गाली-गलौज करने का लगाया आरोप


रफीक खान
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिला अंतर्गत भीतरवार में एक नायाब तहसीलदार के साथ गाली गलौज करने के आरोप में मारपीट कर दी गई। कृषि उपज मंडी में डाक बोली बंद होने के बाद किसान आक्रोशित हो गए थे और नायब तहसीलदार के बर्ताव से मामला और बिगड़ गया। नायब तहसीलदार के साथ मारपीट करने की बात सामने आई है, इसमें उनका चश्मा टूट गया तथा नाक भी फूट गई थी। मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। The bidding shutdown caused a commotion, with rioters resorting to violence and farmers accusing officials of verbal abuse.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है डाक बोली बंद होने के बाद किसानों के बीच हंगामा शुरू हो गया, जिसकी सूचना पर भितरवार एसडीएम राजीव समाधिया के निर्देश पर नायब तहसीलदार हरनाम सिंह और शिवदयाल शर्मा मौके पर पहुंचे। वे किसानों को समझाने का प्रयास कर रहे थे, ताकि मंडी में व्यवस्था बहाल की जा सके। कृषकों का आरोप था कि सुबह गेहूं 2500 रुपए प्रति क्विंटल बिका था, जबकि अब 2200 रुपए में बेचा जा रहा है। इस बात पर नायब तहसीलदार हरनाम सिंह ने कहा कि यह व्यापारियों का विषय है और अनाज की गुणवत्ता पर निर्भर करता है। किसानों का आरोप है कि नायब तहसीलदार ने पहले किसानों को गाली दी, जिसका वीडियो भी समाने आया है। वीडियो में किसान यह बोल रहे हैं कि नायब तहसीलदार द्वारा किसानों को गाली दी गई। पुलिस ने एक आरोपी अजय रावत पुत्र देवीसिंह रावत निवासी ग्राम स्याऊ, थाना करहिया को पकड़ा तो पुलिस के साथ भी झूम झपटी और मारपीट हो गई। अन्य आरोपियों एवं मुख्य आरोपी जयेन्द्र गुर्जर निवासी ग्राम सीहोर, तहसील नरवर, जिला शिवपुरी की तलाश की जा रही है।