MP में बीती रात बड़ा हादसा, मरने वालों में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल, मजदूरी के लिए जानवरों की तरह ठूंसे गए - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Thursday, 30 April 2026

MP में बीती रात बड़ा हादसा, मरने वालों में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल, मजदूरी के लिए जानवरों की तरह ठूंसे गए


रफीक खान
मध्य प्रदेश के धार जिले में मजदूरों को लेकर जा रही एक पिकअप गाड़ी का टायर फट गया, जिससे अनियंत्रित होकर वह रॉन्ग साइड पर पहुंची और स्कॉर्पियो से टकरा गई। घटना में जहां दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए वही 16 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल है। कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। यह घटना बीती रात करीब 9:00 बजे पेट्रोल पंप के पास घटित हुई है। मुख्यमंत्री ने मरने वालों तथा घायलों के परिवारजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। A major accident occurred in MP last night; the dead included women, men and children, who were crammed like animals for wages.

जानकारी के मुताबिक कहां जाता है कि धार और तिरला के बीच इंदौर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर चिकलिया ब्रिज के पास एक पेट्रोल पंप के सामने उस वक्त हुआ जब लोडिंग वाहन पिकअप (13 जेडटी-6776) और स्कॉर्पियो (एमपी 09 बीई-9997) स्कार्पियो की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क से नीचे उतर गए और कोहराम मच गया। पिकअप में करीब 50 मजदूर सवार थे, जो लेबड़ क्षेत्र से मजदूरी कर अपने गांव लौट रहे थे। सभी मजदूर समेलिया, नयापुरा, जलोखिया और सुल्तानपुर गांव के निवासी थे। मजदूर सुबह लेबड़ के खेतों में काम करने गए थे, जहां 400 रुपए मजदूरी तय हुई थी। पिकअप चालक राधेश्याम भी गंभीर रूप से घायल है और बेहोश है। घटना में सुल्तानपुर के पूर्व सरपंच मुन्नालाल डावर का पोता, पत्नी सावित्री और 14 वर्षीय किशोरी की मौत भी हुई है।