रफीक खान
मध्य प्रदेश के शहडोल में एक मां ने अपनी तीन बेटियों के साथ जहर खा लिया। घटना में चारों की मौत हो गई। जिले के पापोंध थाना क्षेत्र अंतर्गत हिरवाह गांव में हुई इस दिल दहला देने वाली घटना के पीछे वजह क्या है? पुलिस इसका पता करने की कोशिश कर रही है। एक-एक करके तीन की मौत पहले हो गई थी। चौथी मासूम बेटी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने मृत्यु पूर्व बयान में बताया कि उसे किस तरह से जहर दिया गया और फिर तड़पते हुए किस क्रम में मां और बहनों की मौत हुई। माँ ने जहर क्यों खाया और बच्चों को क्यों खिलाया? मासूम इसका जवाब नहीं दे पाई। The third girl's dying declaration was recorded by the police, and all bodies were sent for post-mortem examination.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि मृतका की पहचान अनीता सिंह के रूप में हुई है, जो अपने घर में तीन बेटियों- अर्पिता (7 वर्ष), कृष्णकुमारी (4 वर्ष) और रितिका (2 वर्ष) के साथ रहती थी। अनीता का पति पेशे से ट्रक ड्राइवर है और वह आजीविका के सिलसिले में हैदराबाद में रहता था। यह परिवार मूल रूप से तिखवा गांव का रहने वाला है, लेकिन हिरवाह गांव में अपनी सात एकड़ जमीन पर बने प्रधानमंत्री आवास में अनीता बच्चों के साथ रह रही थी। घटना के वक्त घर में कोई और बड़ा सदस्य मौजूद नहीं था। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने चारों को अस्पताल पहुंचाया, जहां मां और दो बच्चियों की पहले ही मौत हो चुकी थी, जबकि तीसरी बच्ची ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। आत्महत्या के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पति को सूचना दे दी है।
