रफीक खान
उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित प्रसिद्ध झरनापति धाम मंदिर में शिव पुराण के दौरान भाजपा मंत्री और पुजारी की बीवी के बीच झोटा पकड़ युद्ध हो गया। न जाने किस बात को लेकर पुजारी की बीवी ने शिव पुराण में बैठी मंदिर ट्रस्ट की अध्यक्ष तथा भारतीय जनता पार्टी की मंत्री कविता शर्मा पर हमला बोल दिया। कुछ ही देर में लोटा- बाल्टी से एक-दूसरे पर हमला होकर उठा पटक होने लगी। इस दौरान दान पत्र सहित मंदिर को काफी क्षति पहुंची। पूजा से संबंधित कई सामान टूट गए। अब दोनों के बीच हो रही इस लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। A fight ensued between people holding hands and attacking with pots and buckets, even the donation card was broken, the video went viral.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि मंदिर ट्रस्ट की अध्यक्ष और भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री कविता शर्मा मंदिर परिसर के अंदर बैठकर शिवपुराण का पाठ कर रहीं थीं। तब ही मंदिर के पुजारी बलवीर रावत की पत्नी पूनम रावत वहां आ गईं और दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस होने लगी। प्रत्यक्ष दर्शनों ने पुलिस को बताया कि पुजारी की पत्नी ने भाजपा नेता के ऊपर भारी पत्थर या ईंट लेकर हमला करने लगीं, जिससे मंदिर का दानपात्र क्षतिग्रस्त हो गया। इतना ही नहीं, वहां पूजा कर रहे दूसरे श्रद्धालु भी चोटिल हुए हैं।
Tags
Crime
