रफीक खान
मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बंडोल थाना अंतर्गत इलाके में एक कुआं धंस गया। मां-बेटी और दादी जब कुंए की तराई कर रही थी, उसी समय यह घटना हुई। घटना के बाद हड़कंप मच गया। क्षेत्रीय लोग इकट्ठे हुए और फिर प्रशासनिक अमला भी मौके पर पहुंच गया।7 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मां और बेटी का शव रैंप बनाकर निकाला जा सका। जबकि दादी गंभीर अवस्था में मिली। दादी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। The administration built a ramp to retrieve the bodies. The elderly woman was admitted to the hospital; the rescue operation lasted for 8 hours.
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि बुजुर्ग महिला समनिया बाई जंघेला ने अपने खेत पर खुद के निजी कुएं का निर्माण कराया है। हादसा उस समय हुआ, जब तीनों महिलाएं कुएं में हालही में हुए कंक्रीटीकरण की तराई कर रही थीं। इसी दौरान पानी डलने से कुएं का मलबा धंस गया, जिसमें 75 वर्षीय समनिया बाई जंघेला के अलावा उनकी बहु 42 वर्षीय अनुसूईया जंघेला और अनुसूईया की बेटी 17 वर्षीय स्वाति मलबे में दब गईं। सोमवार शाम करीब 4 बजे हुई इस घटना में अनुसूईया जंघेला और बेटी स्वाति जंघेला मलबे में पूरी तरह दब गईं थी। जबकि, बुजुर्ग समनिया जंघेला का आधा हिस्सा मलबे में दबा था, जिसे किसी तरह ग्रामीणों ने कुएं से बाहर निकाल लिया और एम्बुलेंस की मदद से तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। सूचना मिलते ही कलेक्टर अनिल कुमार राठौर, पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी, सिवनी एसडीओपी सचिन परते समेत बंडोल थाना का पुलिस बल तथा रेस्क्यू दल मौके पर पहुंच गया था। करीब 8 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहा।
Tags
Madhya Pradesh
