आरक्षक राघवेंद्र की 34 मिनट की वीडियोग्राफी को बारीकी से परख रही है सीबीआई, पति-पत्नी दोनों करते थे केमिकल नशा - khabarupdateindia

खबरे

आरक्षक राघवेंद्र की 34 मिनट की वीडियोग्राफी को बारीकी से परख रही है सीबीआई, पति-पत्नी दोनों करते थे केमिकल नशा


रफीक खान
राजधानी भोपाल ही नहीं बल्कि समुचे प्रदेश और देश में चर्चित हो चुके ट्विशा कांड में अब सीबीआई के सामने नए-नए एंगल सामने आ रहे हैं। सीबीआई हर एंगल पर पड़ताल कर रही है ताकि ट्विशा की मौत की सही वजह पता लगाई जा सके। पड़ताल और पूछताछ के साथ सीबीआई पुलिस आरक्षक राघवेंद्र द्वारा तैयार की गई 34 मिनट की वीडियो ग्राफी को भी बारीकी से परख रही है। ट्विशा और समर्थ के बीच उनके निजी जीवन में दखल देने वाला तीसरा नाम अमित के रूप में सामने आया है। इन तमाम एंगल के बीच सीबीआई जांच तेजी से चल रही है। The CBI is closely examining the 34-minute videotape of constable Raghavendra, who allegedly used chemical drugs.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि सीबीआई को पता चला है कि ट्विशा की प्रेगनेंसी को लेकर समर्थ को शंका थी। उसके द्वारा प्रश्न भी उठाए गए थे। पूछताछ में समर्थ सिंह ने दावा किया है कि वह सुरक्षित संबंध बनाता था, इसलिए बच्चा उसका नहीं हो सकता, तभी से दोनों में विवाद बढ़ा। जांच में यह बात भी सामने आ रही है कि पति-पत्नी केमिकल नशा करते थे, इसलिए डाॅक्टर ने गर्भपात का सुझाव दिया था। सीबीआई ट्विशा का उपचार करने वाले डाॅक्टरों से भी पूछताछ करेगी। पति-पत्नी की जिंदगी में दखल देने वाला अमित कौन है? इस पर डेवलपमेंट की कार्रवाई चल रही है। आरक्षक राघवेंद्र द्वारा तैयार की गई वीडियो को जांच में काफी सहायक माना जा रहा है। सीबीआई ने आरक्षक को पुरस्कृत करने की अनुशंसा पुलिस कमिश्नर से की है।