भारतीय संपूर्ण क्रांतिकारी पार्टी ने निकाली रैली, उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी देवेंद्र शुक्ला ने मांगा मतदाताओं से समर्थन - khabarupdateindia

खबरे

भारतीय संपूर्ण क्रांतिकारी पार्टी ने निकाली रैली, उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी देवेंद्र शुक्ला ने मांगा मतदाताओं से समर्थन






मध्यप्रदेश की राजनीति में अनेक छोटे राजनीतिक दल भी इस बार सेंध लगाने में जुटे हुए हैं। 
जबलपुर उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र से भारतीय संपूर्ण क्रांतिकारी पार्टी के प्रत्याशी देवेंद्र शुक्ला भी अपने चुनाव चिन्ह डायमंड के जारी लोगों से मतदान की अपील कर रहे हैं। शुक्रवार को दोपहर में मदनमहल स्टेशन के समीप स्थित लिंक रोड से देवेंद्र शुक्ला की रैली रवाना हुई, जो उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र में आने वाले प्रमुख मार्गो से होकर अपरान्ह समाप्त हुई।

भारतीय संपूर्ण क्रांतिकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह भदोरिया, पार्टी महासचिव सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ एडवोकेट एपी सिंह जी, अपराध मुक्त भारत मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष (पूर्व डीजीपी मध्य प्रदेश ) मैथिली शरण गुप्त, राष्ट्रीय सचिव उमेशानंद प्रयागपीठजी द्वारा जबलपुर विधानसभा में 10 नवंबर 2023 को दोपहर 11:00 से 3:00 तक रोड शो का आयोजन किया गया। ये रोड शो पार्टी कार्यालय लिंक रोड जबलपुर से शुरू होकर होम साइंस कॉलेज, राइट डाउन, शास्त्री ब्रिज से श्याम टॉकीज, गोल बाजार बलदेवबाग उखरी विजय नगर दीनदयाल चौक से निकलकर वापस लिंक रोड पर आकर समाप्त हुई। इस आयोजन में भारतीय संपूर्ण क्रांतिकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह भदोरिया, राष्ट्रीय सचिव उमेश आनंद प्रयागपीठ की उपस्थिति रही साथ विधायक प्रत्याशी देवेंद्र शुक्ला के साथ पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता डॉ शैलेंद्र मसीह, अमित दुबे , डॉ राज महोबिया , डॉ विक्रम खरेज, अनिल जैन, सोमित जैन, राजेश जैन, अनिल गुप्ता, तेज सिंह राजपूत, अमित द्विवेदी, रिंकू गर्ग एवं भारी मात्रा में दोस्त एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।






ग्वारीघाट पहुंचकर पूजन अर्चन

 रैली के पूर्व गुरुवार को प्रत्याशी देवेंद्र शुक्ला ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ ग्वारीघाट पहुंचकर पूजन अर्चन किया तथा चुनावी जनसंपर्क का शंखनाद किया। श्री शुक्ला पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान भी अपना भाग्य उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र से ही आजमा चुके हैं।