रफीक खान
मध्य प्रदेश में चल रहे तबादला अभियान के चलते पुलिस महकमे में भी व्यापक पैमाने पर परिवर्तन किया जा रहा है। 5 दिन के भीतर मध्य प्रदेश में 10,482 पुलिस कर्मचारी और अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। थाना प्रभारी, एडिशनल एसपी और डीएसपी स्तर के अधिकारियों के तबादले अलग से किए जा रहे हैं। अकेले जबलपुर में 535 पुलिस कर्मचारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। बीती रात ही 9 पुलिस निरीक्षकों की नवीन पदस्थापना की गई है। इनमें आठ थानों का प्रभार बदल दिया गया है। सर्वाधिक 1029 तबादले इंदौर में हुए हैं। 10,500 police personnel transferred in MP, 535 in Jabalpur, maximum 1029 new postings in Indore
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि मध्य प्रदेश पुलिस इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ, जब सिर्फ पांच दिनों के भीतर 10 हजार से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों का तबादला किया गया है। प्रदेशभर के थानों और सब डिवीजन में 4 साल या इससे ज्यादा समय से पदस्थ सिपाही से सब इंस्पेक्टर तक के 10, 482 पुलिसकर्मी निकले हैं। एमपी पुलिस के सभी 57 थानों में ऐसे सबसे ज्यादा 1029 पुलिसकर्मी इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में पदस्थ मिले हैं। पुलिस व्यवस्था में सुधार, निष्पक्ष कार्रवाई और पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय की प्रशासन शाखा के स्पेशल डीजी आर्दश कटियार ने बीती 11 जून को निर्देश जारी किए थे। इन सभी पुलिसकर्मियों को नई पदस्थापना के आधार पर कार्यभार संभालना है। इन निर्देशों के पालन के लिए पुलिस मुख्यालय स्तर पर जिलों की कड़ी मॉनिटरिंग भी की जा रही है। 5 दिन में प्रदेश के 1100 थानों में बदले गए 10,482 कर्मियों में 15 सूबेदार, 196 SI, 1083 ASI, 3622 हेड कांस्टेबल, 5566 कांस्टेबल के ट्रांसफर किए गए हैं। सबसे ज्यादा इंदौर में 1029, ग्वालियर में 828, भोपाल में 699, जबलपुर में 535 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर हुए हैं। जबलपुर के पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय द्वारा जारी आदेश के मुताबिक कोतवाली में हाल ही में पदस्थ हुए विपिन ताम्रकार को पनागर थाना प्रभारी बनाया गया है ।पुलिस लाइन में तैनात कार्यवाहक निरीक्षक मानस द्विवेदी को कोतवाली थाना प्रभारी बनाया गया है। कार्यवाहक निरीक्षक जितेंद्र पाटकर पनागर थाने से बरगी पूर्व चौरसिया कार्यवाहक निरीक्षक भेड़ाघाट थाना को पुलिस लाइन, बरगी थाना प्रभारी कमलेश चौरिया को भेड़ाघाट, सिविल लाइन थाना प्रभारी के रूप में कार्यवाहक निरीक्षक रितेश पांडे को गोहलपुर थाना प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक प्रतीक्षा मार्को को गोहलपुर, कार्यवाहक निरीक्षक सतीश कुमार को घमापुर से कुंडम थाना भेजा गया है। कुंडम थाने में पदस्थ कार्यवाहक निरीक्षक अनूप कुमार को सिविल लाइन में पदस्थ किया गया है।
