नगर निगम के उद्यान अधिकारी को कमिश्नर ने किया बर्खास्त, EOW की जांच-पड़ताल में करोड़ों की संपत्ति हुई उजागर - khabarupdateindia

खबरे

नगर निगम के उद्यान अधिकारी को कमिश्नर ने किया बर्खास्त, EOW की जांच-पड़ताल में करोड़ों की संपत्ति हुई उजागर


रफीक खान
मध्य प्रदेश के इंदौर नगर निगम में कार्यरत सहायक उद्यान अधिकारी चेतन पाटील को नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने सेवा से बर्खास्त कर दिया है। यह कार्रवाई आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो EOW की जांच पड़ताल के उपरांत की गई है। चेतन पाटील ने सरकारी पद का बेहद दुरुपयोग किया और करोड़ों रुपए का गड़बड़ घोटाला कर अपना घर भर लिया। मामला उजागर होने के बाद नगर निगम आयुक्त ने सख्त कार्रवाई करते हुए उक्त आदेश जारी कर दिया। Commissioner dismissed the garden officer of the Municipal Corporation, property worth crores exposed in the investigation of EOW

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि चेतन पाटिल वर्ष 2004 में नगर निगम में मस्टरकर्मी के रूप में भर्ती हुआ था। उसकी मासिक सैलरी लगभग 30,000 रुपए है और अब तक की कुल वैध आय 15 लाख के करीब आंकी गई है। बावजूद इसके, पाटिल के पास करोड़ों की संपत्ति पाई गई, जो उसकी आय से 175% अधिक है। पाटिल ने अधिकारियों और नेताओं से नजदीकियां बढ़ाकर खुद को उच्च पद तक पहुंचाया और भ्रष्ट तरीके से धन अर्जित किया। कहा जाता है कि भानगढ़ गुलमोहर ग्रीन कॉलोनी में भूखण्ड क्रमांक 14 एवं 110 कीमत- 28,60,000 रुपए

भूखण्ड क्रमांक 14 में G+2 का भवन कीमत- 42,00,000 रुपए

भानगढ गुलमोहर ग्रीन कॉलोनी के भूखण्ड क्रमांक 103 पर खर्च कीमत- 11,60,000 रुपए

एक स्कूटी कीमत- 52,000 रुपए

मां शोभाबाई के बैंक खाते में जमा राशि- 40,33,100 रुपए

सोने के जेवरात कीमत 10,00,000 रुपए

अन्य खर्च (इन्वेन्ट्री अनुसार) 13,00,000 रुपए

नगद राशि- 1,14,400 रुपए

कुल 17 बीमा पॉलिसी- 25,00,000 रुपए

कुल अघोषित संपत्ति का अनुमानित मूल्य- 1.72 करोड़ से अधिक आंका गया है।