महिला कांग्रेस के व्हाट्सएप ग्रुप पर गंदे फोटो और वीडियो पोस्ट, मच गया बवाल, जिला अध्यक्ष मांग रहीं सबसे माफ़ी - khabarupdateindia

खबरे

महिला कांग्रेस के व्हाट्सएप ग्रुप पर गंदे फोटो और वीडियो पोस्ट, मच गया बवाल, जिला अध्यक्ष मांग रहीं सबसे माफ़ी


रफीक खान
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में महिला कांग्रेस के व्हाट्सएप ग्रुप पर अचानक गंदे फोटो और वीडियो देखकर सभी ग्रुप मेंबर हैरत में आ गए। यह गंदे फोटो और वीडियो किसी सेक्सी रिया के नाम से पोस्ट किए गए हैं। जिस मोबाइल नंबर से यह फोटो वीडियो पोस्ट किए गए हैं, वह किसी अहीर नाम का व्यक्ति बताया जा रहा है। बहरहाल इस मामले को शांत करने के लिए महिला कांग्रेस की अध्यक्ष लगातार ग्रुप मेंबर से माफी मांग रही है। Dirty photos and videos posted on the WhatsApp group of Mahila Congress, uproar ensued, District President is apologizing to everyone

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि ग्वालियर की महिला कांग्रेस का सूचना नाम से व्हाट्सएप ग्रुप है। इसमें सुबह पोर्न वीडियो और फोटो पोस्ट की गईं। महिलाओं के ग्रुप में नग्न युवती की फोटो और वीडियो देखकर हर कोई सन्न रह गया। सूचना व्हाट्सएप ग्रुप में गंदी फोटो और वीडियो की जानकारी ग्रुप की एडमिन जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीनू परिहार को भी मिली। उन्होंने तुरंत ये पोस्ट ग्रुप से डिलीट कर माफी मांगी। सुबह करीब 10 बजे गंदे फोटो वीडियो डाले गए। बवाल अभी थमा नहीं है। इस मामले के जिम्मेदार को पुलिस में सौंपने की भी बात चल रही है। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष का कहना है कि पहले इस ग्रुप की एडमिन एक कार्यकर्ता थी और संभवत: उसी ने कुछ अवांछित लोगों को इस ग्रुप में जोड़ दिया था।