MP बहू या जल्लाद? सास को तब तक मरती रही, जब तक वह मर नहीं गई, गला घोंटने के बाद सिर पर मारी चीप - khabarupdateindia

खबरे


Tuesday, 24 June 2025

MP बहू या जल्लाद? सास को तब तक मरती रही, जब तक वह मर नहीं गई, गला घोंटने के बाद सिर पर मारी चीप


रफीक खान
मध्य प्रदेश के इंदौर में सोनम-राजा और राज की दिल दहला देने वाली घटना के बाद लगातार बहुओं का आतंक बढ़ता जा रहा है। आए दिन बहुओं के खूनी करनामे सामने आ रहे हैं। अब इंदौर में ही एक 25 वर्षीय बहू ने अपनी 47 वर्षीय सास को इस कदर मारा कि वह मर गई। बहू ने पहले उसका गला घोटा और फिर बाथरूम में ले जाकर चीप पत्थर से लगातार प्रहार किए। घटना के पीछे सामान्य पारिवारिक विवाद की कहानी सामने आ रही है। MP daughter-in-law or executioner? She kept hitting her mother-in-law until she died, after strangling her she hit her on the head with a chip

घटना के संबंध में कहा जाता है कि मृतका की पहचान 47 वर्षीय गोमती पत्नी कौशल चौधरी के रूप में हुई है। बीती शाम को गोमती और उनकी बहू नेहा के बीच विवाद हो गया, जो इतना बढ़ गया कि नेहा ने गोमती को खींचकर बाथरूम में ले जाकर पत्थर से उनके सिर पर वहां रखा पत्थर सिर पर बार-बार मारकर जान ले ली। घटना के बाद पति और बेटा घर पहुंचे तो गोमती लहुलहान पड़ी हुई थी, पुलिस को सूचना देकर उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपित बहू को हिरासत में ले लिया है। बता दें कि नेहा और संदीप की शादी एक वर्ष पहले ही हुई थी। घटना के बाद परिवारजनों के सामने बहू ने खुद जान देने की भी कोशिश की और यह भी पता चला है कि इसके पहले भी वह आत्महत्या की धमकी देती रहती थी।