"नई महाभारत" जुए में हार गया पत्नी, दोस्त को सौंपा, उसने किया कई बार रेप, दोनों पर दर्ज किया पुलिस ने मुकदमा - khabarupdateindia

खबरे

"नई महाभारत" जुए में हार गया पत्नी, दोस्त को सौंपा, उसने किया कई बार रेप, दोनों पर दर्ज किया पुलिस ने मुकदमा


रफीक खान
मध्य प्रदेश के धार जिले में नई महाभारत का एक नज़ारा सामने आया है। यहां एक जुआरी पति ने अपनी बीवी का ही दांव लगा दिया और वह हार गया। लंबे कर्ज के बीच उसने अपने जुआरी दोस्त को पत्नी सौंप दी। उसे दोस्त के घर पहुंचा दिया और वह लगातार कई बार रेप करता रहा। पुलिस के पास मामला पहुंचने पर पति तथा रेप करने वाले जुआरी दोस्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। "New Mahabharata" He lost his wife in gambling, handed her over to his friend, he raped her several times, police filed a case against both of them

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि महिला ने पहले इंदौर के महिला थाने में शिकायत की थी। यहां से शिकायत कानवन पुलिस थाने में ट्रांसफर कर दी गई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद 2021 में पता चला कि पति जुआ खेलता है। उस पर 8 लाख रुपए का कर्ज है। उसे चुकाने के लिए पति ने उसके गहने गिरवी रख दिए। पति उससे पैसे उधार लेने का दबाव बनाता और मना करने पर मारपीट करता था। एक दिन भाई हुए में पत्नी को ही हार गया। पति का जुआरी दोस्त अभिमन्यु गुड़गांव में रहता है। पति ने कहा कि जुए का कर्ज चुकाने के लिए अभिमन्यु के साथ रहना होगा। मैंने मना किया तो उसने बेटी को जान से मारने की धमकी दी। उसे फ्लाइट से दिल्ली ले गया और अभिमन्यु के घर छोड़ दिया। अभिमन्यु ने कई बार रेप किया। अभिमन्यु ने बताया कि उसने मुझे पति से 50 हजार रुपए में खरीदा है। कुछ दिनों बाद अभिमन्यु ने वापस इंदौर भेज दिया। पति ने फिर से मुझे अभिमन्यु के पास भेज दिया। कुछ माह पहले वह इंदौर आई और फिर एक दूसरे पड़ोसी से जुए में प्रति हार गया और पत्नी को उसके पास जाने के लिए जिद करने लगा। इसके अलावा एक बार फिर अभिमन्यु से भी जुए में हार गया और उससे भी संपर्क करने के लिए लगातार दबाव बना रहा था। इसी बीच मामला पुलिस के पास पहुंच गया। पुलिस का कहना है कि पति को हिरासत में ले लिया गया है तथा उससे पूछताछ की जा रही है। दोस्त को भी दबोचने के लिए टीम भेजी गई है।