लिफ्ट लेकर भाग रही पत्नी को फिल्मी अंदाज में जिंदा जलाया, बचाने के चक्कर में पुलिस वाला भी झुलसा - khabarupdateindia

खबरे

लिफ्ट लेकर भाग रही पत्नी को फिल्मी अंदाज में जिंदा जलाया, बचाने के चक्कर में पुलिस वाला भी झुलसा


रफीक खान
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पति द्वारा पत्नी को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। पति और पत्नी के विवाद के बीच पत्नी एक बाइक सवार से लिफ्ट लेकर भागने लगी। पति ने उसका पीछा किया और चलती बाइक पर पहले पेट्रोल उड़ेला तथा फिर लाइटर फेंक कर आग लगा दी। घटना को देख रहे एक पुलिस आरक्षक ने महिला को बचाने की कोशिश की, जिसके चक्कर में वह भी झुलस गया। घटना को अंजाम देने के बाद पति ने खुद भी आत्मदाह की कोशिश की। तीनों घायल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Wife who was running away by hitchhiking was burnt alive in a filmy style, policeman also got burnt while trying to save her

घटना के संबंध में मेरी जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि सिटी सेंटर स्थित महलगांव में रहने वाले पवन दुबे और उसकी पत्नी कोमल दुबे के बीच विवाद चल रहा है। कोमल अल्कापुरी की ओर जा रही थी। इसी दौरान पवन दुबे पेट्रोल लेकर पीछे दौड़ा। महिला ने यहां बाइक से जा रहे मनीष नागोरिया निवासी काजल टॉकीज के पास को रोक लिया। मनीष की बाइक पर वह बैठ गई। तभी चलती बाइक पर पवन ने पेट्रोल फेंका। इसके बाद जलता हुआ लाइटर फेंका तो आग लग गई। यहां ट्रैफिक पुलिस के सिपाही बृजेंद्र कुमार ड्यूटी कर रहे थे। उन्होंने महिला और बाइक सवार पर पानी फेंका। फिर एक कपड़ा लेकर आग बुझाई। इससे उनके हाथ जल गए। यहां अन्य पुलिसकर्मी भी आ गए। सीएसपी हिना खान पहुंची और इन्हें अस्पताल ले जाया गया। इस मामले में पवन को हिरासत में लेकर पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।