रफीक खान
अहमदाबाद से लंदन जा रहा एक यात्री विमान उड़ान भरने के सिर्फ 2 मिनट बाद ही क्रैश हो गया। घटना के समय प्लेन 625 फीट की ऊंचाई पर था। प्लेन में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी सहित 242 यात्री सवार होना बताए जा रहे हैं। घटनास्थल पर गुजरात की तमाम सरकारी एजेंसियां राहत कार्य में लग गई है। अभी तक किसी ने भी खुलासा नहीं किया है कि कितने लोग सकुशल मिल गए हैं और कितने लापता है? उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह खुद लगातार गुजरात की मुख्यमंत्री से राहत कार्यों के लिए लगातार संपर्क में बने हुए हैं। Plane crash in Ahmedabad, 242 people including former CM Vijay Rupani were on board, entire government staff engaged in relief work
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि एक लाइव वीडियो सामने आया है। जिसमें स्पष्ट दिख रहा है कि जहाज अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहा है लेकिन अज्ञात कारणों के चलते यह जहाज ऊपर जाने की बजाय नीचे की ओर आता नजर आता है और फिर बहुत तेज आवाज का धमाका होता है। पूरा जहाज आग के शोलौं में बदल जाता है। चारों तरफ धुआ और आग़ के शोले नजर आते हैं। उसके बाद घटनास्थल पर मलवे के बीच जहाज के कुछ अवशेष दिखाई पड़ते हैं। उधर एयर इंडिया दुर्घटना पर डीजीसीए मैं एक बयान जारी किया है। इस बयान में उल्लेखित है कि एयरइंडिया, बी787 ड्रीमलाइनर विमान, एआई 171, सेक्टर अहमदाबाद से लंदन (गैटविक) हवाई अड्डे पर, एक रिहायशी इलाके (मेघानी नगर) में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी। उड़ान भरने के 3 मिनट बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलट इन कमांड सुमित सभरवाल सह-पायलट क्लाइव कुंदर विमान में 232 यात्री, 230 वयस्क और 2 शिशु सवार थे।चालक दल 10 + 2 कुल 242 थे।एयरपोर्ट आपातकालीन टीम सक्रिय हो गई है। दूर से भी धुआं दिखाई दे रहा है। डीएडब्ल्यू, एडीएडब्ल्यू और एक एफओआई पहले से ही किसी अन्य कार्य के लिए अहमदाबाद में हैं। वे विवरण प्राप्त कर रहे हैं। खबर को अधिकृत जानकारी मिलने के बाद अपडेट किया जाएगा।
