मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में तेज रफ्तार एक तूफान वाहन बेलगाम होकर पेड़ से टकरा गया। इस घटना में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि दर्जन भर से ज्यादा स्वर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी घटना पन्ना जिले की है, यहां पेट्रोल पंप के नजदीक खड़े एक ट्राले से एंबुलेंस टकरा गई और दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना में भी अन्य सवार घायल हुए हैं।Storm hit a tree in Shahdol, ambulance collided with trolley in Panna, 5 dead, more than a dozen injured in hospital
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि सोमवार सुबह 6 बजे तेज रफ्तार वाहन ब्यौहारी थाना अंतर्गत ग्राम जोरा में रोड के किनारे लगे एक पेड़ से टकरा गया। 4 गंभीर घायलों को शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। ब्यौहारी थाना के ग्राम जोरा गांव के पास चार पहिया वाहन तूफ़ान क्रमांक सीजी 10 बीपी 8657 में कुल 20 लोग सवार थे। चालक के अलावा वाहन में सभी महिलाएं और बच्चे थे। भीषण सड़क हादसे में 55 वर्षीय महिला गायत्री कवर, 50 वर्षीय मालती पटेल और एक अन्य इंदिरा बाई की मौत की पुष्टि हुई है। इसी तरह पन्ना जिले में रात को 27 वर्षीय प्रियंका प्रजापति पति विनोद प्रजापति, निवासी ग्राम पड़वार थाना सिमरिया को प्रसव पीड़ा के चलते 108 एंबुलेंस से पन्ना जिला अस्पताल लाया जा रहा था। जैसे ही अमानगंज के आगे ग्राम पिपरवाह के पास पहुंचे पेट्रोल पंप के पास सड़क में खड़े सीमेंट से लोड ट्राले में एंबुलेंस पीछे से जा टकराई। हादसे में गर्भवती महिला प्रियंका और उसके बच्चे की मौत हो गई, जबकि 35 वर्षीय विनोद प्रजापति, 40 वर्षीय ममता प्रजापति, 45 वर्षीय सोमवती प्रजापति, 40 वर्षीय गला प्रजापति, 40 वर्षीय चमेली बाई तथा आशा कार्यकर्ता घायल हुई है। यह सभी अस्पताल में लज़रत है।