जबलपुर नगर निगम अतिक्रमण दल प्रभारी लक्ष्मण अन्ना के भांजे हर्षा को चाकुओं से गोदा, गोली मारी, हालत गंभीर - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Thursday, 28 August 2025

जबलपुर नगर निगम अतिक्रमण दल प्रभारी लक्ष्मण अन्ना के भांजे हर्षा को चाकुओं से गोदा, गोली मारी, हालत गंभीर


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर रानीताल के समीप स्थित अन्ना बस्ती में रहने वाले हर्षा उर्फ हर्षवर्धन अन्ना नाम के युवक को गुरुवार की सुबह चाकुओं से गोदा गया। उसके बाद उस पर फायर भी किया। गंभीर अवस्था में हर्षा अन्ना को स्थानीय मेट्रो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। स्कैन कर पता लगाया जा रहा है कि कितनी गोली मारी गई है और गोली कहां फंसी है? घटना के पीछे कुछ दिन पहले इलाके के मोनू यादव नामक से हुआ विवाद करण के रूप में सामने आया है। Jabalpur Municipal Corporation encroachment squad in-charge Laxman Anna's nephew Harsha was stabbed and shot, condition critical

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि हर्षा उर्फ हर्षवर्धन अन्ना रानीताल स्थित अन्ना बस्ती में रहने वाली अपनी नानी के यहां रहता है। अक्सर वह दोपहर तक सोता है। सुबह जब नानी मंदिर जाती है तो घर के बाहर ताला लगा कर जाती है। गुरुवार को भी वैसा ही हुआ और नानी ताला लगाकर मंदिर चली गई जब करीब 10:30 बजे लौटकर आई और ताला खोला तो पीछे से तीन युवक जबरिया तौर पर घुस आए. सोते में ही हर्षा के पैर, पेट, सीने आदि में करीब चाकू के आधा दर्जन प्रहार किए। घटना के दौरान हर्षा पर फायर भी किए गए। घात लगाकर बैठे हमलावरों ने शरीर के हर नाजुक अंग पर प्रहार किया है। इसके बाद हमलावर भाग खड़े हुए। घटना को लेकर कुछ देर में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। आनन फानन में घायल हर्षा को मेट्रो हॉस्पिटल ले जाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस को बताया गया है कि हर्षा अन्ना का विवाद क्षेत्र के ही बदमाश मोनू यादव से हुआ था। मोनू यादव वर्तमान में विजयनगर में रहता है। उसकी गैंग और हर्षा के साथियों के बीच मारपीट भी हो चुकी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है। घायल हर्षा नगर निगम जबलपुर के अतिक्रमण विभाग में दल प्रभारी के रूप में पदस्थ लक्ष्मण रैकवार उर्फ लक्ष्मण अन्ना का भांजा बताया जा रहा है।