इश्क का भूत: लड़कियों पर डाल रहा कुछ ज्यादा ही प्रभाव, रिश्ते हो रहे बौने, माता-पिता भी गाजर-मूली से ज्यादा कुछ नहीं - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Monday, 25 August 2025

इश्क का भूत: लड़कियों पर डाल रहा कुछ ज्यादा ही प्रभाव, रिश्ते हो रहे बौने, माता-पिता भी गाजर-मूली से ज्यादा कुछ नहीं


रफीक खान
इश्क का भूत इन दिनों लड़कियों पर कुछ ज्यादा ही प्रभाव छोड़ रहा है। सामाजिक पतन लगातार हो रहा है। रिश्ते बौने हो रहे हैं। यहां तक कि माता-पिता जैसा रिश्ता भी इस तथाकथित प्यार के पागलपन के आगे गाजर-मूली से ज्यादा कोई अहमियत नहीं रखता है। आए दिन मीडिया की सुर्खियों में प्रेम के इस पागलपन के किस्से भरे हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में छत्तीसगढ़ पुलिस ने एक बड़े मामले का खुलासा किया है, जिसमें पता चला कि 5 साल पहले एक बेटी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पिता को खौफनाक मौत दे डाली। संपत्ति भी हड़प ली गई। कानून की अपनी सीमाएं हैं, किसी भी मामले का खुलासा होने पर कानून अपने दायरे में काम करता है लेकिन वक्त की जरूरत है कि सामाजिक स्तर पर इसका वृहद पैमाने पर चिंतन होना चाहिए। The ghost of love: It is having too much influence on girls, relationships are becoming dwarfs, even parents are nothing more than carrots and radishes

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि 8 नवंबर 2020 को जांजगीर जिला अंतर्गत पंतारो चौकी थाना क्षेत्र के बिछलवा नरवा और छाता जंगल से एक शव बरामद बरामद किया गया। शव अधजला था। जांच के दौरान लोगों ने शव की पहचान बगड़बरी गांव के भूखल रोहिदास के रुप में की। पंतोरा चौकी ने पंचनामे के बाद जांच शुरु की। काफी साल तक जांच में कोई सुराग हत्यारों का नहीं मिला। कुछ दिनों पहले पता चला कि हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग और संपत्ति की लालच का मामला है। बिलासपुर के हिर्री क्षेत्र के रहने वाले शख्स को चकरभाठा पुलिस ने एक हत्या के मामले में गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पंतोरा चौकी क्षेत्र में जो 5 साल पहले हत्या हुई थी उसमें भी उसका हाथ रहा है। हत्या के बाद उसने ही अपने साथियों की मदद से लाश को ठिकाने लगाया। इस हत्याकांड की खबर उसके एक रिश्तेदार को भी है। आरोपी ने बताया कि हत्याकांड का राज जानने वाला उसका रिश्तेदार राज छुपाए रखने के नाम पर उसे ब्लैकमेल भी कर रहा था। अपना राज खुल जाने के डर से उसने अपने रिश्तेदार की भी हत्या कर दी। पुलिस ने पहले तो आरोपी को उसके रिश्तेदार की हत्या के जुर्म में गिरफ्तार किया था। जांच में जब उसने खुलासा किया कि 5 साल पहले हुई हत्या से ही इस हत्या की कड़ी जुड़ी है तो पुलिस वालों के भी होश उड़ गए। इस अहम जानकारी को चकरभाठा पुलिस ने जांजगीर पुलिस अधीक्षक को दी. जिसके बाद 5 साल पहले के बंद पड़े मामले को फिर से खोला गया और आरोपी की निशानदेही पर हत्याकांड में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। हत्याकांड की मास्टरमाइंड बेटी ने बताया कि उसका पिता संपत्ति का बंटवारा नहीं कर रहा था। इस बात को लेकर हमेशा विवाद होता था। मृतक पिता अक्सर बेटी के गैर मर्द के साथ मिलने पर भी आपत्ति जताता था। इस बात से नाराज होकर बेटी ने पिता के कत्ल की साजिश रची।