जानबूझकर या फिर धोखा? भाजपा की नई कार्यकारिणी में नहीं मिली जगह, आखिर क्या है वजह? - khabarupdateindia

खबरे


Monday, 1 September 2025

जानबूझकर या फिर धोखा? भाजपा की नई कार्यकारिणी में नहीं मिली जगह, आखिर क्या है वजह?


रफीक खान
मध्य प्रदेश के देवास जिले के भारतीय जनता पार्टी नेता तथा शराब कारोबार से जुड़े पोपेंद्र सिंह बग्गा का उफ़नती नर्मदा नदी में छलांग लगाना चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि करीब 10 किलोमीटर दूर पब्जी खेल रहे मछुआरे युवकों ने उन्हें पकड़ कर बचा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें परिजनों के पास भेज दिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में बग्गा का कहना है कि उनका पैर फिसल गया था, जिससे वो नर्मदा नदी में बह गए। हालांकि सीसी कैमरा की फुटेज और अन्य जानकारी के आधार पर यह दुर्घटना कम और प्लान ज्यादा लग रहा है। पिछली कार्यकारिणी में बग्गा भारतीय जनता पार्टी में नगर महामंत्री के रूप में टीम में शामिल थे। नई कार्यकारिणी में उन्हें जगह नहीं मिली थी। Intentional or fraud? Did not get a place in BJP's new executive, what is the reason?

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि देवास जिले के भाजपा नेता ने 31 अगस्त की रात को खंडवा के मोरटक्का पुल से नर्मदा नदी में छलांग लगा दी। जिसके बाद वह 10 किलोमीटर तक बहते मदद की गुहार लगाते रहे। इसी दौरान मोबाइल पर पबजी खेल रहे लड़कों ने उन्हें बाहर निकाला। पोपेंदर सिंह बग्गा देवास के कांटाफोड थाना क्षेत्र के ग्राम के लोहारदा के निवासी है। वह इंदौर में निवासरत हैं। रविवार को उन्होंने अपना फोन स्विच ऑफ किया और स्कूटी लेकर ओंकारेश्वर के लिए निकल गए। देर शाम तक ओंकारेश्वर घूमने के बाद रात 8 बजे करीब मोरटक्का पहुंचे। यहां पर निजी होटल में स्कूट खड़ी की और पैदल की पुल के पास पहुंच गए। इसके बाद चप्पल वहीं छोड़कर नदी में कूद गए। बचाई। भाजपा नेता पोपेंदर सिंह बग्गा ने पुलिस को बताया कि वह पुल पर गए और उनका पैर फिसल गया। जिससे वह नर्मदा नदी में गिर गए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें इंदौर से आए बेटे को सौंप दिया। पोपेंदर सिंह बग्गा की उम्र 60 वर्ष है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।