रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बाबा टोला क्षेत्र में दो पक्षों के बीच जमकर टकराव हुआ। पत्थर बाजी की इस घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है। घटना के पीछे एक नाबालिक लड़की से छेड़खानी को लेकर उपजा विवाद है। मोहल्ले में एक नाबालिक लड़की को युवक ने पहले छेड़ा। छेड़खानी के बाद वह उसका हाथ पकड़ कर ले जाने लगा, जिस पर मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए। उधर युवक की तरफ से भी लोग आ गए। बवाल खड़ा होने की सूचना पाते ही आसपास के चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
First he molested the girl, then the young man started taking her away by holding her hand, when the two parties clashed, police from four police stations reached there
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि नाबालिग शाम को कॉलेज से लौटते समय अपनी सहेलियों के साथ घर पैदल जा रही थी। इसी दौरान मोहम्मद समीर अंसारी उर्फ बब्लू खटीक ने उसका रास्ता रोक लिया। जबरन बात करने के लिए उसका हाथ पकड़कर ले जाने लगा। लड़की ने विरोध करते हुए किसी तरह हाथ छुड़ाया और घर पहुंची। इसके बाद लड़की के परिवार के लोग मोहम्मद समीर के घर पहुंच गए। जहां दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। दोनों तरफ से जमकर पथराव हुआ। विवाद की सूचना मिलते ही हनुमानताल, घमापुर, बेलबाग और गोहलपुर थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। यहां लोगों को समझाइश दी गई। भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान पुलिस की भी कुछ लोगों से झड़प हो गई। छेड़छाड़ पीड़िता की दादी ने पुलिस को बताया कि सिंधी कैंप से बाबा टोला के बीच मोहम्मद समीर ने अपने दो दोस्तों के साथ तीनों ने लड़कियों का रास्ता रोका। समीर पोती का दुपट्टा पकड़कर जबरन सड़क से किनारे ले जाने लगा। लड़कियों ने विरोध करते हुए शोर मचाया, जिसके बाद वहां भीड़ जुट गई। इसके बाद आरोपी और उसके दोनों साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि आरोपित लड़का तथा पीड़ित लड़की का परिवार एक दूसरे से परिचित है और इसके चलते दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप भी काफी लगाते रहे। पूर्व परिचय के कारण ही दोनों पक्षों के लोग टकराने के लिए भी एकत्रित हो गए थे।