मुस्लिम युवक से शादी के बाद शुरू हुआ उम्र का विवाद, मोनिका बोली- सरकारी रिकॉर्ड में हेराफेरी कर दी गई - khabarupdateindia

खबरे

मुस्लिम युवक से शादी के बाद शुरू हुआ उम्र का विवाद, मोनिका बोली- सरकारी रिकॉर्ड में हेराफेरी कर दी गई


रफीक खान
महाकुंभ के घाटों से चर्चाओं में आई वायरल गर्ल मोनिका अब मप्र हाई कोर्ट की शरण में है। मुस्लिम युवक से शादी करने के बाद उम्र का विवाद शुरू हो गया। मोनिका ने साफ तौर पर कहा है कि शादी के वक्त वह बालिग थी। उसकी जन्मतिथि 1 जनवरी 2008 है, जबकि उसके मुस्लिम पति को फसाने के लिए जन्म तिथि में हेरफेर कर 1 जनवरी 2009 कर दिया गया है। हाई कोर्ट से उसने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। After marrying a Muslim man, the age dispute erupted; Monica claimed that government records were tampered with.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि प्रयागराज के कुंभ मेले में अपनी खूबसूरत आंखों की वजह से वायरल हुई महेश्वर की युवती मोनालिसा एक बार फिर चर्चा में है। 11 मार्च 2026 को केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित अरूमानूर श्री नैनार देवा मंदिर में प्रेम विवाह कर लिया। दूसरी तरफ, युवती के पिता ने महेश्वर थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी बेटी नाबालिग है और फरमान खान उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया है, जिसके आधार पर पुलिस ने फरमान के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। युवती का दावा है कि वह बालिग है और सरकारी रिकॉर्ड में उसकी जन्मतिथि गलत दर्ज की गई है। बताया गया कि फिल्म शूटिंग के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। मोनालिसा ने अपने पति फरमान खान के खिलाफ दर्ज अपहरण के मामले को चुनौती देते हुए इंदौर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।