रफीक खान
मध्य प्रदेश के सागर-दमोह मार्ग पर स्थित गढ़ाकोटा के पास टोल प्लाजा पर पैसे मांगने को लेकर भारतीय जनता पार्टी के एक नेता से विवाद हो गया। इसके बाद भाजपा नेता तथा उसके साथियों ने पूरा टोल प्लाजा तहस नहस कर डाला है। कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। सीसी कैमरे में पूरा घटनाक्रम कैद हो गया है। सूचना पर चौकी तथा थाने की पुलिस ने पहुंच कर जायजा लिया। दो दर्जन से ज्यादा लोगों को आरोपी बनाया गया है। FIR दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। Employees were chased and beaten on the Damoh-Sagar road; a dispute arose over demanding toll money, and an FIR was lodged against two dozen people.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि गढ़ाकोटा क्षेत्र के जनपद सदस्य भाजपा नेता मुकेश यादव व अन्य 2-3 वाहनों से गढ़ाकोटा से दमोह की ओर आ रहे थे। इसी दौरान कौरासा स्थित टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने टोल के लिए बैरियर लगा दिया और टोल मांगा। इतना सुनते ही पहले मुकेश यादव और दो अन्य ने टोल कर्मचारियों से अपशब्दों का प्रयोग किया, इसके बाद गाड़ी से उतरकर मारपीट शुरू कर दी। मारपीट शुरू होते ही सभी 12 से 15 लड़कों ने टोल के कर्मचारियों के साथ लाठी, पाइप, लात, घूसों से जमकर मारपीट की। इस दौरान दौड़ा-दौड़ा कर टोलकर्मियों को पीटने की तस्वीरें भी सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई हैं। सीसीटीवी में मुकेश यादव और उनके गुंडे टोल पर कर्मचारी केबिन और परिसर में रखी कुर्सियां आदि तोड़ते नजर आ रहे हैं। टोल पर काम करने वाले मदन सिंह परिहार और धीरेंद्र को गंभीर हाल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य को भी चोटें आई हैं। थाना प्रभारी अमित गौतम तथा चौकी प्रभारी विक्रम सिंह दांगी ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की तथा घायलों के बयान लिए।
