मध्‍यप्रदेश गान से प्रारंभ होंगे स्थापना दिवस के कार्यक्रम - khabarupdateindia

खबरे

मध्‍यप्रदेश गान से प्रारंभ होंगे स्थापना दिवस के कार्यक्रम

मध्‍यप्रदेश गान से प्रारंभ होंगे स्थापना दिवस के कार्यक्रम

भोपाल। एक से सात नवंबर तक होने वाले मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के कार्यक्रमों का प्रारंभ मध्य प्रदेश गान से होगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभाग, संभागायुक्त, कलेक्टर और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को इसका पालन कराने के लिए निर्देश दिए हैं।

मध्यप्रदेश गान और दौड़ का आयोजन होगा

जानकारी के अनुसार मध्‍य प्रदेश के प्रत्येक स्टेडियम एवं खेल परिसरों में एक नवंबर को मध्य प्रदेश गान और दौड़ का आयोजन भी किया जाएगा।

खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी

मध्‍य प्रदेश स्थापना दिवस महोत्सव के अंतर्गत तीन से छह नवंबर के बीच ग्रामीण क्षेत्रों में खेले जाने वाले प्रचलित खेल जैसे एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, रस्साकशी, फुटबाल, वालीबाल आदि खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसमें महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग भाग ले सकेंगे। जिला और विकासखंड मुख्यालय पर प्रतियोगिताओं का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा किया जाएगा। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम सात नवंबर को होगा।